पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद देशभर में गुस्से की लहर है। लोगों ने मांग की है कि पाकिस्तान के ऊपर केंद्र सरकार बड़ा एक्शन ले। सरकार ने सिंधु जल संधि निरस्त करने संबंधी कई कदम उठाए हैं। इसी बीच कश्मीर से लौटे महाराष्ट्र के जालना के रहने वाले शख्स ने बड़ा दावा किया है। शख्स का कहना है कि एक संदिग्ध आतंकी ने हमले से एक दिन पहले उससे बात की थी। उसने पूछा था कि क्या तुम हिंदू हो, क्योंकि तुम कश्मीर के रहने वाले नहीं दिखते? शख्स का नाम आदर्श राउत है, जिसने दावा किया है कि संदिग्ध आतंकी के साथ कश्मीर के बैसरन में उसकी मुलाकात एक फूड स्टॉल पर हुई थी।
यह भी पढ़ें:गर्मी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में शुरू हुई पानी की किल्लत, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किए ये आदेश
गौरतलब है कि पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने 22 अप्रैल को हमला किया था। हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हुई थी। हमले में कई लोग घायल हुए थे। जांच एजेंसियों ने हमले के बाद 3 आतंकियों के स्केच जारी किए थे। राउत का दावा है कि एक आतंकी का स्केच उससे बात करने वाले शख्स से मेल खा रहा है।
घुड़सवारी करने गए थे पहलगाम
राउत के अनुसार 21 अप्रैल को वे पहलगाम में घुड़सवारी करने गए थे। इस दौरान खाने के लिए एक फूड स्टॉल पर रुके थे, तभी एक आदमी ने आकर उनसे कहा कि वे हिंदू हैं क्या? इसके बाद संदिग्ध शख्स अपनी साथी की ओर मुड़ा और कहा कि आज भीड़ कम है। राउत के अनुसार उसकी हरकतें उनको परेशान करने वाली थीं। संदिग्ध की बात का कोई मतलब उनको समझ नहीं आया। राउत ने दावा किया कि स्केच देखने के बाद उनको संदिग्ध का पता लगा।
ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, लाखों पैरेंट्स को दी राहत, स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ाने पर होगा ये एक्शन
राउत के अनुसार उन्होंने अपने साथ बीते पूरे प्रकरण के बारे में एनआईए को ईमेल कर बता दिया है। मैंने ईमेल में उन्हीं चीजों का उल्लेख किया है, जिनके बारे में पता था। राउत के अनुसार उनको फिलहाल एनआईए से कोई जवाब नहीं मिला है। अगर उनसे संपर्क किया गया तो वे जरूर बातचीत करेंगे।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
1 hr agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
3 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
5 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
6 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
6 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
7 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines