जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई जिनमें एक हैदराबाद का खुफिया अधिकारी भी शामिल हैं। बिहार के मूल निवासी मनीष रंजन की उनकी पत्नी और बच्चों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है। किसने सोचा था कि परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए मनीष की ये ट्रिप आखिरी होगी। वो बच्चों और पत्नी के साथ छुट्टियां मनाने के लिए पहलगाम गए थे।
परिवार संग छुट्टियां मनाने गए थे मनीष रंजन
पहलगाम की बैसरन घाटी को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से जाना जाता है। मंगलवार को बहुत से पर्यटक वहां पर घूमने आए थे। उन्ही में से एक थे मनीष रंजन जो हैदराबाद के खुफिया अधिकारी थे। जब आतंकी हमला हुआ उस वक्त वो भी वहां अपने परिवार के साथ मौजूद थे। जानकारी के लिए बता दें कि मनीष रंजन आईबी के हैदराबाद कार्यालय के मंत्रिस्तरीय विभाग में तैनात थे।
यह भी पढ़ें: TRF का डिप्टी चीफ, पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन…कौन है पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद?
पहलगाम आतंकी हमले पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने जताया दुख
पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने सभी को परेशान कर दिया है। हर कोई स्तब्ध है और पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद के खिलाफ उनका खून खौल रहा है। इस बीच, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले पर दुख व्यक्त किया। इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि इस तरह के कायरतापूर्ण हमले भारतीय लोगों की भावना और लचीलेपन को हिला नहीं सकते। उन्होंने केंद्र सरकार से इसमें शामिल आतंकवादी समूहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी जताया दुख
आतंकी हमले ने देश में हड़कंप मचा दिया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी जम्मू एवं कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूं। मैं हिंसा के इस मूर्खतापूर्ण कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।
जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया का मेंटल हेल्थ पर क्या असर? आने वाली जनरेशन के लिए और ज्यादा खतरा
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
2 hrs agoLIVE: रामलीला मैदान के लिए मिंटो ब्रिज से निकला INDIA ब्लॉक का काफिला
4 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
13 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines