Pahalgam Attack Effect On Kashmir Tourism: पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन पर असर पड़ने वाला है। दरअसल मई में पर्यटकों की संख्या बढ़ती है लेकिन पहलगाम टेरर अटैक के बाद ट्रैवल और टूर कंपनियों ने कई रद्दीकरण की रिपोर्ट दी है। टूर ऑपरेटर न केवल तत्काल प्रभाव बल्कि पर्यटन क्षेत्र पर दीर्घकालिक प्रभाव को लेकर भी चिंतित हैं। कुछ टूर ऑपरेटर को उम्मीद है कि सरकार के हस्तक्षेप से दीर्घकालिक प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है, खासकर अमरनाथ यात्रा पर, जो जून में शुरू होती है।
आतंकवादी हमले के बाद घरेलू एयरलाइनों को श्रीनगर के लिए 15,000 फ्लाइट टिकट रद्द करने या पुनर्निर्धारित करने के अनुरोध प्राप्त हुए हैं। लोकलसर्किल्स ने यह पता लगाने के लिए एक सर्वेक्षण किया कि 2025 में कश्मीर में छुट्टियां मनाने की योजना बना रहे लोग अपनी बुकिंग और योजनाओं के साथ क्या करने जा रहे हैं।
लोगों ने रद्द की बुकिंग
सर्वेक्षण में 2025 में कश्मीर जाने की योजना या बुकिंग करने वाले यात्रियों से उनके प्लान के बारे में पूछा गया, “क्या आप या आपका परिवार मई-दिसंबर 2025 के बीच छुट्टियों मनाने के लिए कश्मीर जाने की योजना बना रहे थे? इस पर जवाब देने वाले 6,807 में से 62% ने कहा, “हां, हम योजना बना रहे थे लेकिन अब योजना कैंसिल कर दी और बुकिंग भी रद्द कर रहे हैं। वहीं 38% ने कहा, “हां, हम योजना बना रहे थे और हम अब भी यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले पर ओवैसी की मुसलमानों से बड़ी अपील, जुमा की नमाज पर पहनें काली पट्टी
आतंकवाद का टूरिज्म पर पड़ेगा असर
बता दें कि सर्वेक्षण में शामिल दस में से छह यात्री जो इस साल मई से दिसंबर के बीच कश्मीर जाने की योजना बना रहे थे, उनके योजना रद्द होने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि पर्यटकों को निशाना बनाकर और अधिक आतंकवादी हमलों के डर से कई लोग कुछ समय के लिए कश्मीर जाने से बच सकते हैं। एक सर्वे में यात्रियों से पूछा गया, क्या आप या आपका परिवार अगले तीन वर्षों में कश्मीर की यात्रा की योजना बना सकते हैं?” 33% ने कहा कि यह इस पर निर्भर करेगा कि सरकार सुरक्षा स्थिति को कैसे संभालती है 8% ने स्पष्ट उत्तर नहीं दिया।
आने वाले तीन सालों तक टुरिज्म होगा प्रभावित
बता दें कि सर्वे के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि अगले तीन सालों में कश्मीर लोगों की पहली पसंद तो नहीं रहेगा। हर किसी के मन में एक डर बैठ गया है, और लोग कश्मीर जाने की अपेक्षा कहीं और जाना पसंद करेंगे।
पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा को बताया कि 2025 में 2.3 करोड़ पर्यटक जम्मू-कश्मीर आएंगे। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में 18,884,317 पर्यटन और 2023 में 21,180,011 पर्यटन जम्मू-कश्मीर आए।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ मोदी की ऐलान-ए जंग! 5 पॉइंट में समझें इसमें आगे क्या?
संबंधित खबरें
EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
4 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
7 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines