SIR समेत तमाम मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा है और संसद में भी जबरदस्त हंगामा हो रहा है। सदन की कार्यवाही लगातार स्थगित हो रही है। सोमवार को जब लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू किया तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नाराज़ हो गए और हंगामा कर रहे सांसदों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी।
विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद सदन को संबोधित करते हुए ओम बिरला ने कहा, “जिस ताकत से आप नारे लगा रहे हैं, उसी ताकत से अगर आप सवाल भी पूछेंगे तो यह देश की जनता के लिए फायदेमंद होगा। जनता ने आपको सरकारी संपत्ति नष्ट करने के लिए नहीं भेजा है और मैं आपसे अनुरोध करता हूं तथा आपको चेतावनी देता हूं कि किसी भी सदस्य को सरकारी संपत्ति नष्ट करने का विशेषाधिकार नहीं है।”
उन्होंने सांसदों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे ऐसा करते रहे तो उन्हें कुछ “निर्णायक निर्णय” लेने पड़ेंगे। बिरला ने सांसदों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप सरकारी संपत्ति को नष्ट करने की कोशिश करेंगे तो मुझे कुछ निर्णायक फैसले लेने होंगे और देश की जनता आपको देखेगी। कई विधानसभाओं में ऐसी घटनाओं के लिए सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मैं आपको फिर से चेतावनी देता हूं, सरकारी संपत्ति को नष्ट करने की कोशिश न करें। यह मेरा आपसे अनुरोध है।
विपक्षी सांसदों के जबरदस्त हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा की भी कार्यवाही हंगामे के बाद दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोनों ही सदनों के सांसद संसद परिसर में प्रदर्शन करते दिखाई दिए, जिसके कई वीडियो सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें : संसद में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के नाम रहेगा आज का दिन, अतंरिक्ष में भारत की ताकत बढ़ाने पर होगी चर्चा
‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं। सासाराम से इस यात्रा की शुरुआत हुई है। मंगलवार को औरंगाबाद से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने इस यात्रा की शुरुआत की। एक तरफ जहां कांग्रेस के तमाम नेता बिहार में राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं, वहीं अन्य सहयोगी दल संसद में जबरदस्त हंगामा कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 hr ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
2 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
3 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
3 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
3 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
4 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
4 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
4 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
5 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines