India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच हालात जंग जैसे पैदा हो गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने सभी अधिकारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि स्थिति को देखते हुए, अगले आदेश तक किसी भी अधिकारी को मेडिकल लीव के अलावा किसी भी तरह की छुट्टियां नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, पहले से स्वीकृत छुट्टी, यदि कोई हो, तो रद्द कर दी गई हैं। छुट्टी पर गए अधिकारियों को तुरंत अपनी ड्यूटी पर वापस लौटना होगा।
जम्मू हाई अलर्ट पर
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोगों से अपील की है कि सड़कों पर न निकलें, अफवाहों पर ध्यान न दें और बेबुनियाद या अपुष्ट खबरें न फैलाएं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “जहां मैं हूं, वहां से अब धमाकों की आवाजें, शायद भारी तोपों की आवाजें सुनी जा सकती हैं।” ऐसे में मैं सभी से विनम्र अपील करता हूं कि घर पर ही रहें या ऐसे स्थानों पर रहें जहां आप कुछ घंटों के लिए सुरक्षित रह सकें।
कम्यूनिकेशन मिनिस्टरी ने भी रद्द की छुट्टियां
संचार मंत्रालय ने भी अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नोटिस जारी किया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल और अन्य संसाधनों की मदद से संपर्क में रहने के लिए कहा गया है। अगर जरूरत पड़ें तो तत्काल छुट्टी वाले दिन भी बुलाया जा सकता है। इसके अलावा, कोई भी संदिग्ध मैसेज, मेल या वीडियो और नोटिफिकेशन को खोलते समय सावधानी बरतें।
एम्स भुवनेश्वर ने भी जारी किया नोटिस
एम्स भुवनेश्वर ने भी दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्टेशन लीव सहित सभी प्रकार की छुट्टियों को रद्द करने की घोषणा की है।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
27 mins ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
3 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
6 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
7 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines