हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Operation Sindhu: ‘सुबह सोकर उठे तो पड़ने लगे बम…’ 10 दिन में ईरान-इजरायल से 4400 भारतीयों की वापसी

Operation Sindhu: भारत सरकार के ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत अब तक ईरान और इजरायल से 4400 से अधिक भारतीयों को स्वदेश वापस लाया गया है। इस ऑपरेशन के तहत 173 भारतीय नागरिकों का ग्रुप ईरान से भारत पहुंचा है।

विज्ञापन
ईरान-इजरायल से 4400 से अधिक भारतीयों की वापसी (X)

Operation Sindhu: भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंधु’ तेजी के साथ अपना मिशन पूरा कर रहा है। इस ऑपरेशन के तहत भारत सरकार ईरान और इजरायल में फंसे भारतीयों को बाहर निकाल रही है और भारत वापस ला रही है। इसी कड़ी में गुरुवार की देर रात ईरान में फंसे 173 भारतीय नागरिक ‘ऑपरेशन सिंधु’ की स्पेशल फ्लाइट से भारत वापस आए। इन लोगों को भी पहले ईरान से अर्मेनिया के येरेवन पहुंचाया गया। फिर वहां से भारत लाया गया। इन 173 भारतीयों में छात्र और वहां रहने वाले लोग भी शामिल हैं।

इन 173 भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष निकासी विमान गुरुवार को रात 10:30 बजे नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा। इसी के साथ अब तक ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत ईरान और इजरायल से 4400 से अधिक भारतीय नागरिकों को वापस स्वदेश लाया जा चुका है।

अब तक 4415 भारतीयों की वापसी

इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने X पर पोस्ट के साथ दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंधु के तहत आर्मेनिया के येरेवन से एक विशेष निकासी विमान 173 भारतीयों को लेकर 26 जून को रात 10.30 बजे नई दिल्ली में लैंड किया। इसी के साथ ऑपरेशन सिंधु के तहत कुल 4415 भारतीय नागरिकों को भारत लाया जा चुका है। इसमें ईरान से 3597 और इजरायल से 818 लोगों को वापस लाया गया है। अब तक इस ऑपरेशन में 3 IAF विमानों सहित 19 स्पेशल फ्लाइट का उपयोग करके निकाला गया है। इसके अलावा इस ऑपरेशन के तहत 14 ओसीआई कार्ड धारक, 9 नेपाली नागरिक, 4 श्रीलंकाई नागरिक और एक भारतीय नागरिक के 1 ईरानी लाइफ पार्टनर को भी ईरान से निकाला गया है।

शहर में पड़े लगे थे बम…

इन सभी लोगों ने ऑपरेशन सिंधु के तहत उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। ईरान से आई एक भारतीय छात्र ने कहा कि वहां पर पहले हालात बिल्कुल नॉर्मल थे, लेकिन एक ही दिन में हालात काफी खराब हो गए। हम गुरुवार की रात अच्छे खाए-पिए और सोए, लेकिन सुबह उठे तो शहर में बम पड़ने लगे थे। हम सभी लोग डर गए। हम सभी बस घर वापस आना चाहते थे। सरकार ने हर तरह से हमारी मदद की है। सरकार जो कुछ भी कर सकती थी, उन्होंने किया और हमें वहां से निकाल लिया। वहीं, दूसरी छात्रा ने कहा कि वह सभी छात्रों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्रालय का आभार व्यक्त करती हैं क्योंकि उन्होंने हमें वहां से निकालने के साथ-साथ हमें बहुत अच्छी सुविधाएं भी दीं।

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने की शर्मनाक हरकत, लाइफ जैकेट चुराने की कोशिश, वीडियो वायरल

इजरायल में फंसे 40,000 भारतीय

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ब्रीफिंग देते हुए कहा कि 18 जून को ऑपरेशन सिंधु की शुरुआत हुई, जिसके तहत अब तक 4415 भारतीयों को ईरान-इजरायल से निकाला जा चुका है। ईरान में भारतीय समुदाय के करीब 10,000 लोग हैं और वहीं, इजरायल में करीब 40,000 लोग भारतीय नागरिक हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें