Onion Price Hike Central Government notifies Minimum Export Price of USD 800 per Metric Ton: केंद्र सरकार ने प्याज की महंगाई को रोकने के लिए इस साल 31 दिसंबर तक प्याज के निर्यात पर 800 अमेरिकी डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) लगाया है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने कहा कि प्रति टन 800 अमेरिकी डॉलर एफओबी (बोर्ड पर मुफ्त) का एमईपी 31 दिसंबर 2023 तक लगाया जाता है।
दरअसल, प्याज की आपूर्ति कम होने के कारण राजधानी दिल्ली के खुदरा बाजार में कीमतें बढ़कर 65-80 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में करीब 400 रिटेल स्टोर चलाने वाली मदर डेयरी इन दिनों खुदरा में 67 रुपए प्रति किलो प्याज बेच रही है। वहीं, कुछ जगहों पर 70 रुपए प्रति किलो तक प्याज के दाम पहुंच गए हैं। दुकानों और ठेलों पर 80 रुपए में भी प्याज बेची जा रही है। नवंबर के पहले सप्ताह तक प्याज की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचने की संभावना है।
नवरात्रि खत्म होते ही बढ़े दाम
नवरात्रि के समापन के साथ ही प्याज की कीमतों में अचानक उछाल आया। इससे दुकानदारों और खरीदारों की चिंता बढ़ गई है। एक प्याज विक्रेता ने कहा कि प्याज की आमद कम है, जिसके कारण कीमतें ऊंची हैं। शुक्रवार को 350 रुपये में 5 किलोग्राम प्याज बिकी। एक दिन पहले यह 300 रुपये थी। उससे पहले यह 200 रुपये थी।
कनार्टक-महाराष्ट्र में भी बढ़े मूल्य
कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में भी प्याज की कीमतें बढ़ी हैं। बेंगलुरु के यशवंतपुर में कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) ने 65-70 रुपये प्रति किलोग्राम पर प्याज बेचा।
दिसंबर के अंत तक गिरेगा दाम
केंद्र सरकार लोगों को राहत देने के लिए अपना बफर स्टॉक बाजार में उतार रही है। संभावना है कि नवंबर में प्याज के दाम बढ़ेंगे। दिसंबर के अंत में इसमें नरमी आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:बाहर खड़ी हूं, घर के अंदर आने दो, दो साल पहले मर चुकी पत्नी का डेटिंग ऐप पर आया मैसेज, सदमे में पति
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
13 mins agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
3 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
4 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines