Omar Abdullah on Alliance with BJP: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बजट सत्र के दौरान कई मुद्दों पर खुलकर बयान दिया है। उमर अब्दुल्ला का बयान सियासी गलियारों में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस दौरान जब उमर अब्दुल्ला से पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी बीजेपी से गठबंधन करेगी, तो इस पर उमर अब्दुल्ला ने दो टूक शब्दों में कहा कि इसकी कोई गुंजाइश नहीं है।
उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?
दरअसल आज से जम्मू कश्मीर के बजट सत्र का आगाज हुआ है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद राज्य के सीएम उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान बीजेपी से गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अभी तक इसकी दूर-दूर तक कोई गुंजाइश नहीं है और बीजेपी के साथ गठबंधन करने की हमें कोई जरूरत भी नहीं है। हमारी विचारधाराएं पूरी तरह से अलग हैं।
यह भी पढ़ें- Video: रोहित को टीम में नहीं होना चाहिए… कांग्रेस नेता के बाद TMC सांसद का विवादित बयान
उमर अब्दुल्ला ने बताई वजह
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम बीजेपी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे। हमारे विचार आपस में नहीं मिलते हैं। जम्मू कश्मीर को ही देख लें, उनकी और हमारी सोच में जमीन आसमान का अंतर है। इसलिए हमारे बीच गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है। बाकी की सारी बातें सदन के भीतर की जाएंगी।
अनुच्छेद 370 पर भी बोले
अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे की बहाली का प्रस्ताव आज भी बरकरार है। बीजेपी के विरोध के बावजूद हमने यह प्रस्ताव पास किया था। पीडीपी समेत कई दलों ने इसका समर्थन किया। हालांकि सभी को उम्मीद थी कि यह विधेयक के खारिज हो जाएगा। मगर बड़ी बात यह है कि वो प्रस्ताव आज भी मौजूद है।
यह भी पढ़ें- Video: कांग्रेसी नेता शमा मोहम्मद कौन? जिसने रोहित शर्मा पर किया ट्वीट और फिर डिलीट
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 hr agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
1 hr ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
3 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
6 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines