Jagannath Rath Yatra: ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में करीब 3 लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगदड़ में करीब 10 अन्य घायल हुए हैं। यह घटना उस समय हुई जब भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी शुभद्रा की मूर्तियों वाले तीन रथ श्री गुंडिचा मंदिर के पास थे। यह जगन्नाथ मंदिर से लगभग तीन किलोमीटर दूर है, जहां से यात्रा शुरू हुई थी।
लोग गिरे और मच गई भगदड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुखद घटना आज सुबह हुई। सुबह करीब 4.30 बजे पवित्र रथ गुंडिचा मंदिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग जमा हो गए। रथ के पास भीड़ बढ़ गई, जिसके बाद कुछ लोग गिर गए और भगदड़ का माहौल बन गया। मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। जान गवांने वालों में दो महिलाएं, जिनका नाम प्रभाती दास और बसंती साहू बताया जा रहा है। साथ ही, 70 साल के प्रेमकांत मोहंती का नाम भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, तीनों का ताल्लुक ओडिशा के खुर्दा जिले से था, जो रथ यात्रा के लिए पुरी पहुंचे थे।
इस पर ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने तीन लोगों की मौत और छह से सात के घायल होने की पुष्टि की है।
ठीक नहीं था इंतजाम
पुरी के रहने वाले स्वाधीन कुमार पंडा ने प्रबंधन पर बात करते हुए कहा कि ‘मैं कल रात 2-3 बजे तक मंदिर के पास ही था, लेकिन प्रबंधन ठीक नहीं था। वीआईपी के लिए नया रास्ता बनाया गया था और आम लोगों को दूर से ही बाहर निकलने को कहा गया था। लोग प्रवेश द्वार से ही बाहर निकलने लगे, जिससे भीड़ बढ़ गई। यातायात व्यवस्था भी ठीक नहीं थी, क्योंकि कई अनधिकृत पास वाली गाड़ियां मंदिर के पास आ गईं।’
उन्होंने आगे कहा कि ‘प्रशासन ने भीड़ को ठीक से नियंत्रित नहीं किया। सबसे बड़ी समस्या एग्जिट की थी। रथ यात्रा के दिन भी कई लोगों की मौत हुई थी, लेकिन सरकार और प्रशासन ने इसका खुलासा नहीं किया है।’
भारी संख्या में पहुंच रहे लोग
ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्हीं में से एक उमेश का कहना है कि ‘मैं दुबई से आया हूं। मैं 2022 से लगातार रथ यात्रा में भाग ले रहा हूं। ठाकुर जी की कृपा से ठाकुर जी हमें जगन्नाथ यात्रा में स्वयं बुलाते हैं और हम पर उनकी बहुत कृपा रहती है।’ उन्होंने कहा कि ‘यह दर्शन ठाकुर जी के दुर्लभ दर्शन हैं। हम इन दर्शनों का शब्दों में बयान नहीं कर सकते।’
ये भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन- यूपी सरकार
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
36 mins agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
2 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
3 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
4 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
7 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
7 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
9 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
10 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines