Odisha Man Provokes Elephant Video Viral: जंगली जानवरों को परेशान करना कानून के उल्लंघन में आता है। ओडिशा के वन विभाग ने इसी तरह के एक मामले में 24 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंगुल जिले में एक शख्स ने जंगली हाथी का पीछा कर उसकी पूंछ खींचकर लोगों पर हमला करने के लिए उकसाया। घटना का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इसके बाद तालचेर वन रेंज के कुलाद गांव के निवासी दिनेश साहू के रूप में शख्स की पहचान हुई। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को हाथी कुलाद के पास घूम रहा था। इसी दौरान साहू सहित लोग मस्ती मजाक करने लगे। फिर लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपी ने उसकी पूंछ खींच ली, जिससे उसने भड़कते हुए वहां मौजूद लोगों पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं लगी।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुशांत नंदा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “हमारी कोई सहनशीलता नहीं है…या तो हाथी आपको रौंदेगा या हमारे कानून।” नंदा ने कहा कि ऐसी घटनाओं के बारे में जानकारी देने वाले को उचित पुरस्कार दिया जाएगा। कानून के मुताबिक, जंगली जानवरों को छेड़ने का दोषी पाए जाने पर 3 साल से लेकर 7 साल तक कैद की सजा हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Viral Video: चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, देखें…
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
8 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
11 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
11 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
11 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
12 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
13 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines