NRIs in UK Can Use Cross Border Bill Payment Facility: ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय प्रवासियों (NRI) के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एनआरआई अब भारत बिल भुगतान प्रणाली (BBPS) के जरिए यूके में सीमा पार अपने बिलों का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI), नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT), वॉलेट, डेबिट और क्रेडिट कार्ड जैसे तरीकों से सीधे भुगतान कर पाएंगे।
पहले इन चार देशों में थी सुविधा
एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नूपुर चतुर्वेदी ने कहा कि हमारा प्रारंभिक ध्यान मध्य पूर्व के देशों (ओमान, कुवैत, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात) पर था, क्योंकि वहां बड़ी संख्या में एनआरआई हैं। अब यह यूके में सीमा पार बिल भुगतान के लिए भी लाइव होने वाला है। उन्होंने कहा कि बाद में हम कनाडा और सिंगापुर जैसे महत्वपूर्ण एनआरआई वाले अन्य देशों में भी चालू करेंगे।
दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे जी20 समिट में भारतीय रिजर्व बैंक के इनोवेशन पवेलियन नूपुर चतुर्वेदी ने कहा कि उन्हें अपने संबंधित देशों में इस सुविधा का विस्तार करने के लिए एनआरआई से कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः पत्नी अक्षता के साथ अक्षरधाम मंदिर में ऋषि सुनक ने की भगवान स्वामी नारायण की पूजा-अर्चना
वन-स्पॉट इकोसिस्टम के रूप में काम करता है
बता दें कि भारत बिल भुगतान प्रणाली भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से संचालित एक आरबीआई संकल्पित प्रणाली है। यह इंटरऑपरेबल और सुलभता के साथ सभी बिलों के भुगतान के लिए वन-स्टॉप इकोसिस्टम के रूप में काम करता है। सिस्टम के माध्यम से बिजली, पानी, गैस, टेलीफोन, डीटीएच और बीमा समेत विभिन्न प्रकार के बिलों का भुगतान कभी भी, कहीं भी किया जा सकता है।
पहले दिन हुए इतने यूपीआई पेमेंट
उन्होंने बताया कि जी20 समिट के पहले दिन आरबीआई के पवेलियन स्टॉल पर अब तक करीब 20-21 यूपीआई पेमेंट हो चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि जर्मनी, चीन, नाइजीरिया, ब्राजील, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, अर्जेंटीना, थाईलैंड समेत कई देशों के प्रतिनिधियों, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने यूपीआई लेनदेन किया।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
34 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
55 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines