Mumbai News: भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक के खिलाफ मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि 37 वर्षीय रमाकांत ने 11 मार्च को मुबंई-लंदन की फलाइट के बाथरूम में धूम्रपान किया इसके अलावा अन्य यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। शिकायत के बाद जांच के आधार पर पुलिस ने अब यह कार्रवाई की है।
बाथरूम में सिगरेट पीने पर बजा अलार्म
रमाकांत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 और विमान अधिनियम 1937 की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एयर इंडिया पुलिस को बताया कि उड़ान के दौरान धूम्रपान करने की अनुमति नहीं है लेकिन जैसे ही वह बाथरूम में गया तो अलार्म बजने लगा और जब हम सभी बाथरूम की ओर भागे तो देखा कि उसके हाथ में सिगरेट थी। हमने तुरंत उसके हाथ से सिगरेट फेंक दी। सिगरेट फेंकने से गुस्साए रमाकांत ने हम सब पर चिल्लाना शुरू कर दिया।
गुस्से में की दरवाजा खोलने की कोशिश
क्रू मेंबर ने बताया कि किसी तरह हम उसे अपनी सीट पर ले गए। लेकिन कुछ देर बाद उसने विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की। उसके व्यवहार से विमान में बैठे सभी यात्री भी डर गए। वह हमारी बात सुनने को तैयार नहीं था और चिल्ला रहा था। फिर हमने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे सीट पर बैठा दिया।
बैग से निकली ई-सिगरेट
आरोपी यात्री इतने में भी नहीं रुका और गुस्से में अपना सिर पीटने लगा। विमान में यात्रा कर रहे यात्रियों में एक व्यक्ति डाॅक्टर था, जब उसके आकर जांच की तो उसने बताया कि उसके बैग में कुछ दवाई है, लेकिन बैग की जांच करने पर एक ई-सिगरेट बरामद हुई। फ्लाइट के लैंड होने के बाद यात्री रमाकांत को सहार पुलिस को सौंप दिया गया।
जहां उन्हें हिरासत में लेकर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी भारतीय मूल का है लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका का नागरिक है और उसके पास अमेरिकी पासपोर्ट है।
संबंधित खबरें
'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
8 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
51 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines