Meghalaya Election Results: नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्य त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों की तस्वीर साफ हो चुकी है। नागालैंड में भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत हुई है, वहीं त्रिपुरा में भी भाजपा की वापसी हुई है। लेकिन मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी बहुमत से दूर हो गई है। अब गठबंधन पर मंथन शुरू हो गया है।
मेघालय में कुल वोट का 0.8 फीसदी वोट नोटा को
इन चुनावों में जनता ने नोटा बटन को भी खूब दबाया। मेघालय में चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों (5:55 बजे तक) के अनुसार नोटा को जदयू से अधिक वोट मिले हैं। जदयू बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी है। यहां नोटा का वोट शेयर 0.8% है, जबकि जदयू का 0.05% है। दूसरी ओर, सबसे बड़ी पार्टी एनपीपी को 31% से अधिक वोट मिले हैं।
अब जानिए दो अन्य राज्यों का क्या रहा हाल?
नागालैंड में सीपीआई नोटा के आंकड़े को नहीं छू सकी
नागालैंड चुनाव में कुल 13 पार्टियां उतरी थीं। सत्तारूढ़ एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन ने यहां बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। यहां भाजपा को 18.83 फीसदी, एनडीपीपी को 32.23 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं नोटा का वोट शेयर 0.31 फीसदी रहा। सीपीआई इस आंकड़े को भी नहीं छू सकी है।
त्रिपुरा में नोटा ने चार पार्टियों को पीछे किया
त्रिपुरा में नोटा का वोट शेयर 1.36 फीसदी रहा है। जबकि एआईएफबी 1.03 फीसदी, एआईटीसी 0.88 फीसदी, आईपीएफटी 1.26 फीसदी और आरएसपी महज 0.67 फीसदी वोट हासिल कर सकी हैं। यहां सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बनकर उभरी है।
यह भी पढ़ें: North East Election Results: त्रिपुरा, नागालैंड में भाजपा गठबंधन की वापसी, मेघालय में हंग असेंबली
संबंधित खबरें
'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
14 mins agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
42 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
44 mins agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
1 hr agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
3 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
3 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
3 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines