हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे राहुल गांधी, अमित शाह विपक्ष के आरोपों पर देंगे जवाब 

विज्ञापन
Amit Shah, Rahul Gandhi

नई दिल्ली: इन दिनों संसद का मॉनसून (Monsoon Session) सत्र चल रहा है और आज लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर चर्चा का दूसरा दिन है। आज लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी करीब 12 बजे बोलेंगे, इससे पहले खबरें आ रही थी कि राहुला गांधी गुरुवार को बोलेंगे। कांग्रेस नेता अधिर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर आज 12 बजे लोकसभा में बोलेंगे।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) लोकसभा में आज अपना हस्तक्षेप भाषण देंगे। अपने हस्तक्षेप भाषण के दौरान गृह मंत्री विपक्ष के आरोपों का जवाब देंगे।

इससे पहले मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ लोकसभा (Parliament) में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हुई थी। असम के कलियाबोर से कांग्रेस सासंद गौरव गोगोई ने इसकी शुरुआत की थी। पहले दिन 6 घंटे तक सदन में पक्ष-विपक्ष के सांसदों ने जोरदार तरीके से चर्चा में हिस्सा लिया।

अविश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) ने कहा कि ये अविश्वास प्रस्ताव हमारी मजबूरी है। ये बात संख्या की नहीं मणिपुर पर चर्चा की थी। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मणिपुर घटना पर अपना मौन तोड़ें। इसीलिए हम अविश्वास प्रस्ताव के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मौन व्रत तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मणिपुर में डबल इंजन सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। समाज के बीच में तनाव फैल रहा है और प्रधानमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-   कांग्रेस ने मणिपुर पर सरकार को घेरा, किरेन रिजिजू ने I.N.D.I.A पर कसा तंज

वहीं चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने कहा कि कि यह अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) उस गरीब के बेटे के खिलाफ लाया गया है जो जनता के कल्याण की बात करता है। सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि उनके लिए अविश्वास प्रस्ताव का एकमात्र मंत्र है, बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना है।

यह भी पढ़ें- No Confidence Motion की पिच पर क्या नेहरू को ‘मात’ दे पाएंगे मोदी ?

वहीं केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने विपक्ष पर गलत समय पर गलत तरीके से अविश्वास प्रस्ताव लाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आज जब प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं और देश तेजी से बढ़ रहा है, तब ऐसे प्रस्ताव लाने की कोई जरूरत नहीं थी।

वहीं अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर चर्चा के अंतिम दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Nrendra Modi) कल यानी 10 अगस्त को जवाब देंगे। आपको बता दें कि विपक्षी गठबंधन मणिपुर के मुद्दे पर संसद में प्रधानमंत्री के बयान की मांग कर रहा है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें