No AC On IndiGo Flight: इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें लोग टिकट, ब्रोशर के जरिए पखां झेलते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि फ्लाइट में एसी काम नहीं कर रहा था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कहा जा रहा है कि फ्लाइट में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग भी मौजूद थे।
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने शनिवार को आरोप लगाया कि चंडीगढ़ से जयपुर की यात्रा के दौरान इंडिगो की फ्लाइट में अब तक का सबसे बुरा अनुभव महसूस हुआ। वारिंग ने कहा कि फ्लाइट में एयर कंडीशन काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण से एयरलाइन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
वारिंग ने अपने ट्विटर हैंडल (अब एक्स) पर लिखा कि आज इंडिगा की फ्लाइट संख्या 6E7261 से चंडीगढ़ से जयपुर की यात्रा की। हमें चिलचिलाती धूप में लाइन में करीब 10-15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा और जब हम फ्लाइट में दाखिल हुए, तो हम हैरान रह गए। एसी काम नहीं कर रहे थे और फ्लाइट बिना एसी चालू किए ही टेकऑफ कर गई। उड़ान भरने से लेकर लैंडिंग तक एसी बंद थे और पूरी यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को ‘कष्ट’ झेलना पड़ा।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका, उसके बेटे-बेटी को पुल से धक्का दिया; बच्ची ने ऐसे मौत को दी मात
पसीना पोंछने के लिए यात्रियों को टिशू बांटती दिखी एयर होस्टेस
वारिंग ने कहा कि फ्लाइट के दौरान किसी ने भी गंभीर चिंता का समाधान नहीं किया। एयर होस्टेस ने ‘उदारतापूर्वक’ यात्रियों का पसीना पोंछने के लिए उन्हें टिशू पेपर बांटे। महिलाओं और बच्चों समेत अधिकांश यात्री बेचैन दिखे। ये स्पष्ट रूप से एक बड़ा तकनीकी मुद्दा था लेकिन संबंधित अधिकारी सिर्फ पैसा कमाना चाहते थे, इसीलिए यात्रियों के स्वास्थ्य और आराम को दांव पर लगा दिया गया था।
कांग्रेस नेता ने घटना का एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में यात्री टिश्यू और कागज के टुकड़ों से पंखा झेलते दिख रहे हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि इंडिगो एयरलाइन यात्रियों की शिकायतों के कारण खबरों में है। 2018 में, दिल्ली से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान में एक यात्री ने विमान के अंदर एसी की खराबी के कारण दम घुटने की शिकायत की थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines