Nitin Gadkari on Bharatmala Project: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना भारतमाला का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक नई खुशखबरी दी है। नितिन गडकरी का कहना है कि 26,425 किलोमीटर की इस परियोजना में से 19,826 किलोमीटर तक का काम पूरा हो चुका है। केंद्र सरकार ने 2017 में यह भारतमाला परियोजना की नींव रखी थी।
क्या होगा फायदा?
लोकसभा में एक लिखित उत्तर देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि भारतमाला परियोजना का उद्देश्य देश में लॉजिस्टिक्स दक्षता को बढ़ाना और कनेक्टिविटी में सुधार करना है। इससे आदिवासी और उग्रवाद प्रभावित जिले भी देश की मुख्यधारा से कनेक्ट हो सकेंगे। साथ ही राजमार्गों पर दुर्घटना कम करके सुरक्षित परिवहन नेटवर्क स्थापित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- भारत में बन रहे 15 एक्सप्रेसवे कौन-कौन से? जो हर सफर को बना देंगे आसान
कॉरिडोर से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतमाला परियोजना के फायदे गिनाते हुए कहा कि हाई स्पीड कॉरिडोर के विकास से मुख्य आर्थिक केंद्रों के बीच आवाजाही काफी आसान हो जाएगी और यात्रा में समय भी काफी कम लगेगा। भारतमाला परियोजना के तहत बने कॉरिडोर के माध्यम से अलग-अलग औद्योगिक केंद्रों, NMP नोड, MMLPs, पोर्ट और एयरपोर्ट्स को आपस में कनेक्ट किया जाएगा।
ग्रीनफील्ड कॉरिडोर की दी जानकारी
फरवरी 2025 में 6,669 किलोमीटर का हाई स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने का ठेका दिया गया है। इसमें से 4,601 किलोमीटर का निर्माण पूरा हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग की बात करें तो स्टैंडर्ड गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए नई सड़कों और पुलों का निर्माण किया जा रहा है।
सुरक्षा का खास ख्याल
नितिन गडकरी ने संसद में कहा कि सड़क की डिजाइन से लेकर कंस्ट्रक्शन, ऑपरेशन और मेंटेनेंस तक सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाता है। सभी नेशनल हाइवे पर नियमित सुरक्षा ऑडिट के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- छावा को लेकर संजय राउत ने क्यों साधा PM मोदी पर निशाना? दे डाली यह नसीहत
संबंधित खबरें
दादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
51 mins agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
1 hr agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
1 hr ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
1 hr agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
3 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
3 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
5 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
6 hrs agoउपचुनाव LIVE: बंगाल में दोनों सीटों पर BJP, पुडुचेरी में NDA की सहयोगी जीती
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines