सीतारमण ने कहा, “मैं सावधानी के साथ बोल रही हूं, हम अमेरिका के साथ अच्छी दोस्ती चाहते हैं। लेकिन वहां से भारत की धार्मिक सहिष्णुता के बारे में टिप्पणियां आती हैं। शायद उनके (ओबामा) के कारण 6 मुस्लिम बहुल देशों पर बमबारी हुई।”
सीतारमण ने कहा- उन्हें कौन गंभीरता से लेगा?
निर्मला सीतारमण ने कहा कि सीरिया से लेकर यमन, सऊदी से लेकर इराक तक, क्या बमबारी नहीं हुई? उस समय 7 देशों में युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी और 26,000 बम गिराए गए थे। जब ऐसे नेता भारत की धार्मिक सहिष्णुता पर टिप्पणी करेंगे, तो उन्हें गंभीरता से कौन लेगा?
सीतारमन ने विपक्ष की भी आलोचना की
विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सीतारमण ने कहा कि उनके नेता विदेश जाते हैं और भारत के पक्ष में बात नहीं करते। सीतारमण ने कहा कि वे पीएम मोदी को नहीं हरा सकते। गौरतलब है कि अपने हालिया अमेरिका दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में गरीब और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग असहाय महसूस कर रहे हैं।
पूर्व कांग्रेस सांसद ने कहा, “भारतीय एक-दूसरे से नफरत करने में विश्वास नहीं करते हैं। सिस्टम और मीडिया को नियंत्रित करने वाले लोगों का एक छोटा समूह नफरत की आग भड़का रहा है।”
ओबामा ने क्या कहा था?
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के वाशिंगटन डीसी में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के तुरंत बाद पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि अगर उनकी मोदी के साथ बातचीत होगी, तो वह भारत में जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर चर्चा करेंगे।
सीएनएन से इंटरव्यू में ओबामा ने कहा कि अगर मेरी मोदी से बातचीत होती, तो मेरे तर्क का एक हिस्सा यह होगा कि यदि आप भारत में जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा नहीं करते हैं, तो इस बात की प्रबल संभावना है कि भारत किसी बिंदु पर अलग होना शुरू कर देगा। हमने देखा है कि जब आपके अंदर इस प्रकार के बड़े आंतरिक संघर्ष होने लगते हैं तो क्या होता है। यह भारत के हितों के विपरीत होगा।
भारत में अल्पसंख्यकों पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा था?
वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में भेदभाव के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है। पीएम मोदी का यह बयान मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों के अधिकारों में सुधार के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में एक पत्रकार के सवाल के जवाब में आया था।
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
1 hr agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
2 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
9 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
10 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
11 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
12 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
12 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
17 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines