NIA Raid: आतंकवाद और आतंकी संगठनों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए का एक्शन जारी है। दो दिनों के भीतर एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पंजाब में 15 ठिकानों पर छापेमारी की है।
इसमें जम्मू-कश्मीर के छह जिलों श्रीनगर, बारामुला, पुलवामा, अनंतनाग, बडगाम और कठुआ सहित 14 स्थानों पर छापे मारे गए थे। वहीं पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में छापा मारा गया है।
12 संदिग्धों के ठिकानों पर मारे गए छापे
आतंकवाद रोधी एजेंसी ने कहा कि एनआईए के अधिकारियों ने ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) और कई प्रतिबंधित संगठनों और उनके सहयोगियों के कैडरों के घरों की तलाशी ली।
इन ठिकानों से छापेमारी के दौरान कई डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। 12 संदिग्धों को चिन्हित किया गया है। सूत्रों का कहना है कि ये आरोपी पाकिस्तान की शह पर भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठन आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
युवाओं को कट्टर बनाकर उकसा रहे थे आरोपी
एजेंसी ने कहा कि ये संगठन केंद्र शासित प्रदेश और अल्पसंख्यक समुदायों के युवाओं को कट्टर बनाने, सुरक्षाकर्मियों और धार्मिक आयोजनों और गतिविधियों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। आरोपी साइबर स्पेस के जरिए भी घाटी में आतंकी गतिविधियों को फैला रहे थे।
पिछले साल जून में एनआईए ने दर्ज किया था केस
दरअसल, पिछले साल जून में NIA ने ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) और कई अन्य आतंकी संगठनों और उनके सहयोगियों और ऑफ-शूट्स के कैडरों के खिलाफ एक स्वत: संज्ञान मामला दर्ज किया, जो अपने पाकिस्तानी कमांडरों और संचालकों के आदेशों पर विभिन्न छद्म नामों के तहत काम कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Raising Day Parade: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले- CISF जवानों के कारण नियंत्रण में हैं नक्सली और आतंकी
संबंधित खबरें
संसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
1 hr agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 hr agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
3 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
4 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
5 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
7 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
10 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
10 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण रोहतांग से मनाली तक ट्रैफिक जाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines