Newsclick founder Prabir Purkayastha Judicial Custody: दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को न्यूजक्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत दर्ज मामले में 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि पोर्टल को प्रो-चाइना प्रोपेगेंडा के लिए फंडिंग मिल रही थी।
पिछले हफ्ते दिल्ली उच्च न्यायालय ने वेबसाइट के संस्थापक और एचआर प्रमुख को अंतरिम जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि उनके खिलाफ आरोप ऐसी प्रकृति के नहीं हैं जहां तत्काल राहत दी जा सके।
न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला ने गिरफ्तार किए गए दो लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से कहा- आरोप इस तरह के नहीं लगते कि आपको तत्काल राहत मिल सके। आप सही या गलत हो सकते हैं, लेकिन हमें उन्हें सुनने का मौका देना होगा।
ये भी पढ़ें: Provocative Speeches: अरुंधति रॉय और शेख शौकत हुसैन पर चलेगा मुकदमा, दिल्ली LG ने दी मंजूरी
पिछले मंगलवार को दिल्ली पुलिस के कम से कम 400 अधिकारियों ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में 30 स्थानों पर छापेमारी की थी। इस सिलसिले में पत्रकारों, फ्रीलांसरों, लेखकों और व्यंग्यकारों सहित 46 लोगों से पूछताछ की थी। यह कार्रवाई द न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक जांच के बाद हुई जिसमें आरोप लगाया गया कि पोर्टल एक ग्लोबल नेटवर्क का हिस्सा था जिसे चीनी प्रचार को बढ़ावा देने के लिए धन प्राप्त हुआ था।
ये भी पढ़ें: मैं व्यस्त हूं… बसपा सांसद पर टिप्पणी मामले में विशेषाधिकार समिति के सामने पेश नहीं हुए बिधूड़ी
पोर्टल की शुरुआत 2009 में हुई थी। ईडी ने 2020 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज किया था। आरोपों में शेयरों की ओवरवैल्यूइंग, फंड को डायवर्ट करना और एफडीआई नियमों का उल्लंघन शामिल था। एक साल बाद केंद्रीय एजेंसी ने वेबसाइट और इसके संस्थापक पुरकायस्थ के परिसर की तलाशी ली थी।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
40 mins agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 hr ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
3 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
4 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
4 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
5 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines