AAP सांसद संजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की केंद्र सरकार बड़ी साजिश कर रही है। अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा फर्जी केस में गिरफ्तारी की साजिश है। सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की जमानत पर सुनवाई से पहले यह साजिश रची गई।
AAP सांसद संजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की केंद्र सरकार बड़ी साजिश कर रही है। अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा फर्जी केस में गिरफ्तारी की साजिश है। सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की जमानत पर सुनवाई से पहले यह साजिश रची गई है।
यूपी के प्रतापगढ़ में पुलिस और लुटेरो के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान लुटेरा अजमल गिरफ्तार हो गया। लुटेरे के पैर में गोली लगी। अंतु थाने क्षेत्र में पुलिस ने अजमल समेत दो लुटेरे को गिरफ्तार किया।
राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता चुना गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। उनका नाम प्रोटेम स्पीकर को भेज दिया गया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बड़ी घोषणा करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों की पेंशन 25000 से बढ़ाकर 40000 कर दी। आपातकाल के सेनानियों की भी पेंशन बढ़ाई गई। 1 जुलाई से आपातकाल सेनानियों की पेंशन 10000 से बढ़ाकर 20000 की गई।
लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेताओँ ने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ एक बार फिर बगावत कर दी। जहां चंडीगढ़ में सुखबीर बादल ने जिला प्रधानों, पूर्व विधायकों और हलका प्रभारियों के साथ बैठक की तो वहीं पूर्व मंत्री प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, बीबी जागीर कौर, सुरजीत सिंह रखड़ा, सिकंदर सिंह मलूका समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जालंधर में अलग से मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने सुखबीर सिंह बादल से अध्यक्ष पद छोड़ने को कहा।
पूर्णिया के गोपाल यादुका हत्याकांड में RJD विधानसभा प्रत्याशी बीमा भारती की मुश्किलें बढ़ीं। पति और बेटे के खिलाफ वारंट जारी किया गया। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पूर्णिया के गोपाल यादुका हत्याकांड में RJD विधानसभा प्रत्याशी बीमा भारती की मुश्किलें बढ़ीं। पति और बेटे के खिलाफ वारंट जारी किया गया। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि NEET की दोबारा परीक्षा क्यों नहीं? सुबोध सिंह को क्यों नहीं गिरफ़्तार किया जा रहा है? युवाओं की बात कौन करेगा? किसी ने NEET या बिहार के लिए विशेष दर्जे या राज्य के विकास पर चर्चा नहीं की। हमने सीधा RENEET कराने की बात कही।
गैंगस्टर अबू सलेम को नवी मुंबई की तलोजा जेल से दूसरी जेल में नहीं भेजने वाली याचिका को सेशन कोर्ट ने खारिज किया। अबु सलेम ने मुंबई सत्र न्यायालय में याचिका दायर की थी। सलेम को लगता है कि अगर उसे तलोजा जेल से किसी दूसरे जेल में स्थानांतरित किया जाता है तो इससे उसके जान को खतरा हो सकता है। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि 3 जुलाई तक अबु सलेम को तलोजा से किसी दूसरे जेल में शिफ्ट ना किया जाए।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि स्पीकर किसी पार्टी का पद नहीं है, स्पीकर पूरे संसद का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां बहुमत को मानना चाहिए, बहुत से राज्यों में जिसकी सरकार होती है उसके स्पीकर व डिप्टी स्पीकर होते हैं लेकिन वे (विपक्ष) चाहते हैं कि डिप्टी स्पीकर पर पहले ही फैसला हो जाए। हमारा कहना है कि पहले स्पीकर पर फैसला हो जाए जब डिप्टी स्पीकर की बात होगी तो बैठकर तय कर लिया जाएगा। हालांकि, इस पर सहमति नहीं बनी है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि स्पीकर किसी पार्टी का पद नहीं है, स्पीकर पूरे संसद का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां बहुमत को मानना चाहिए, बहुत से राज्यों में जिसकी सरकार होती है उसके स्पीकर व डिप्टी स्पीकर होते हैं लेकिन वे (विपक्ष) चाहते हैं कि डिप्टी स्पीकर पर पहले ही फैसला हो जाए। हमारा कहना है कि पहले स्पीकर पर फैसला हो जाए जब डिप्टी स्पीकर की बात होगी तो बैठकर तय कर लिया जाएगा। हालांकि, इस पर सहमति नहीं बनी है।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता की मेहता बिल्डिंग में आग लगी, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
आजाद समाज पार्टी- कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शपथ लेने का बाद कहा कि आज संसद के अंदर मैंने सांसद के रूप में शपथ ली। आज भी हमारे लोगों को सम्मान नहीं मिला है, बुनियादी सुविधाएं नहीं मिली हैं। कहां हैं नौकरी? कहां है रोजगार? सरकार को जवाब देना पड़ेगा। हम हमारे लोगों के आत्मसम्मान और उनके अधिकार की रक्षा के लिए यहां आए हैं और हम ये करके दिखाएंगे। यहां आवाज उठाएंगे, हमारे लोग जागरूक होंगे। हम मजबूर कर देंगे कि सत्ता में लोग अहंकारी न हों।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। इस दौरान उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी।
किरेन रिजिजू ने कहा कि स्पीकर पद को लेकर विपक्ष के फ्लोर लीडर से संपर्क किया गया और उनसे बातचीत की गई। परंपरा के मुताबिक चुनाव नहीं होता है। हम चाहते हैं कि इस बार भी ऐसा ही हो। हमने अपील भी की। कांग्रेस ने कहा कि पहले डिप्टी स्पीकर का पद उनको देने का एलान किया जाए। हम मानते हैं कि स्पीकर का पहले चुनाव होते थे। हमारे पास नंबर है, फिर भी कांग्रेस से अपील करते हैं कि इसका चुनाव नहीं करवाया जाए। डिप्टी स्पीकर के लिए हमने कहा है कि स्पीकर के चुनाव के बाद डिप्टी स्पीकर पर चर्चा करेंगे।
CM अरविंद केजरीवाल के वकील ऋषिकेश कुमार ने कहा कि हमने पहले ही अंतरिम रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है। आज का फैसला भी उसी तर्ज पर है, इसलिए क्योंकि हमने पहले ही अंतरिम रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है, जिसकी चुनौती कल के लिए सूचीबद्ध है, आज हम इस आदेश की एक प्रति के साथ सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दायर कर रहे हैं कि इस पर विचार किया जाना चाहिए।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुणे कार दुर्घटना मामले में किशोर आरोपी को जमानत दे दी।
INDIA ब्लॉक पार्टियों के नेता आज रात 8 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक करेंगे।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट थोड़ी देर में फैसला सुनाएगा। ईडी ने उनकी जमानत के खिलाफ याचिका दायर की थी।