Live Updates
यूपी में बदले गए जिलाधारिकारी
उत्तर प्रदेश में कई जिलाधिकारियों के तबादले किए गए। देवरिया, बदायूं, औरैया, सोनभद्र के डीएम बदले गए। एलडीए के VC इंद्रमणि त्रिपाठी को औरैया का कलेक्टर बनाया गया है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और इन्वेस्ट यूपी के एडिशनल CEO प्रथमेश कुमार को LDA का वीसी बनाया जा सकता है।
दिल्ली में चलीं गोलियां
दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है। एक गिरोह ने दूसरे गैंग के सदस्य पर गोलियां चलाईं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के समारोह में पहुंचे PM मोदी, मुकेश-नीता अंबानी ने किया स्वागत
पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई में पहुंचे और उन्होंने पहले एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'शुभ आशीर्वाद' समारोह में पहुंचे, जहां मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने कपल को आशीर्वाद देकर उनसे बातचीत की।
हरियाणा की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
हरियाणा के यमुनानगर में स्थित खुंडेवाला गांव में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना पर दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।
watch | Yamunanagar, Haryana: A fire breaks out at a chemical factory in Khundewala village. No casualties reported, and fire tenders are present at the spot. pic.twitter.com/NlqkgJaKmF— ANI (@ANI) July 13, 2024
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के समारोह में पहुंचे सीएम शिंदे
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'शुभ आशीर्वाद' समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे।
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के समारोह में शामिल हुए शरद पवार
NCP-SCP प्रमुख शरद पवार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'शुभ आशीर्वाद' समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे।
डिजिटल ट्रांजेक्शन पर क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय था जब नेता खुलेआम कहते थे कि डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत के लोगों की बस की बात नहीं है। लेकिन भारत की जनता की सूझबूझ और उनका सामर्थ्य दुनिया देख रही है। आज भारत डिजिटल ट्रांजेक्शन में बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ रहा है। इससे लोगों की ईज ऑफ लिविंग बढ़ी है।
तेज विकास चाहती है जनता : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाएं इस समय बहुत ऊंचे स्तर पर हैं। इस सदी के करीब-करीब 25 साल बीत चुके हैं। देश की जनता लगातार तेज विकास चाहती है, अगले 25 वर्ष में भारत को विकसित बनाना चाहती है।
मुंबई में क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मुझे महाराष्ट्र और मुंबई के लिए 3 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण का अवसर मिला है। इन प्रोजेक्ट्स से मुंबई और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इनमें रोड और रेल परियोजनाओं के अलावा महाराष्ट्र के नौजवानों के कौशल विकास की बहुत बड़ी योजना भी शामिल है। इनसे महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में रोजगार का निर्माण भी होगा। 2-3 सप्ताह पहले ही केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए वधावन पोर्ट को भी स्वीकृति दी है। 76 हजार करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से यहां 10 लाख से ज्यादा रोजगार बनेंगे।
मुंबई पहुंचे पीएम मोदी, एक मंच पर दिखी महायुति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंचे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी उपस्थित रहें। प्रधानमंत्री मोदी 29,400 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे।
बंगाल उपचुनाव पर क्या बोलीं CM ममता?
पश्चिम बंगाल में उपचुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चार में से तीन सीट भाजपा की थी जो अब तृणमूल ने जीती है। यह जीत जनता की जीत है और मैं जनता को धन्यवाद करती हूं, इस जीत को हम 21 जुलाई को समर्पित करेंगे।
CM नायब सिंह सैनी ने दो परियोजनाओं को किया उद्घाटन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हमने 2 बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। आज मेरे लिए बड़े गर्व की बात है कि 2021 में जब कोरोना का संकट पूरे विश्व पर था, ऑक्सीजन की कमी आई थी तब मनोहर लाल खट्टर ने निर्णय लिया था कि हरियाणा में हम ऑक्सी वन लगाएंगे। आज मेरा सौभाग्य है कि उसका उद्घाटन करने का अवसर मुझे मिला है।
इमरान खान-बुशरा बीबी को बड़ी राहत, अदालत ने इस मामले में किया बरी
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को बड़ी राहत मिली। इस्लामाबाद जिला कोर्ट ने इद्दत मामले में उन्हें बरी कर दिया। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री ने अलग-अलग मामलों में एक साल तक जेल में बिताया।
दिल्ली NCR में झमाझम बारिश, लोगों को मिली उमस भरी गर्मी से राहत
दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहाना हो गया। कई इलाकों में बारिश हो रही, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी किया था।
केजरीवाल की पत्नी से मिले सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।
बिहार में लगी भीषण आग
बिहार के पटना में स्थित बोरिंग रोड पर स्थित एक अपार्टमेंट में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
मुंबई में भारी बारिश होने की चेतावनी
मुंबई में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि समुद्र में आज शाम ऊंची-ऊंची लहरें उठ सकती हैं। करीब 4 मीटर ऊंची लहरें खतरनाक हो सकती है। इस अलर्ट को देखते हुए BMC ने शहरवासियों से अपील की है कि वे घर से न निकलें। इमरजेंसी होने पर ही बाहर जाएं।
संजय सिंह का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा बयान
आप सांसद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का वजन 8.5 किलो गिर गया है। इतना वजन गिरना गंभीर बीमारी का संकेत है। जेल में केजरीवाल का 5 बार शुगर लेवल 50 से भी कम हो चुका है। अचानक शुगर गिरने से अरविंद केजरीवाल कोमा में जा सकतें हैं।
पटना के मैरेज हॉल में खूनी खेल
बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने शादी समारोह में खूनी वारदात की। दानापुर के खगौल रोड स्थित मैरेज हॉल में देर रात फायरिंग हुई। बदमाशों ने दूल्हे के बड़े भाई और बहनोई की गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मौके पर आकर शवों को कब्जे में लिया और CCTV फुटेज के आधार पर केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
श्रद्धालुओं से भरी बस का भीषण हादसा
ओडिश के मयूरभंज जिले के बेतनटी थाना के तहत पड़ने वाले बुढ़ीखमार चौक के पास आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हुआ। सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से तीर्थ यात्रियों से भरी बस घुस गई। हादसे में बस ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हुई है। 20 से ज्यादा पैसेंजर घायल हैं। बस में कुल 23 पैसेंजर थे।
IAS पूजा खेडकर की मां और पिता के खिलाफ FIR दर्ज
IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा, पिता दिलीप खेडकर और उनके बॉडी गार्ड पर FIR दर्ज कराई गई है। मामला हाथ में पिस्टल लेकर धमकाने का है। पुणे ग्रामीण के पौंड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है।
पुणे के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख का कहना है कि यह घटना एक साल पहले हुई थी। हमने उस व्यक्ति का पता लगा लिया है, जिसके साथ यह घटना हुई थी। पुष्टि भी कर ली गई है। उसकी शिकायत पर ही कार्रवाई की गई है।
पूर्व विधायक के बेटे और भांजे की गुंडागर्दी
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पूर्व विधायक के बेटे और भांजे की गुंडागर्दी देखने को मिली। दोनों ने पुलिसकर्मियों को वर्दी उतरवाने की धमकी दी। पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह का भांजा नवीन रंगबाजी करते हुए पकड़ा गया, वहीं बेटा कपिल फरार है। देर रात इंद्रमणि नगर में सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान दोनों का 2 अन्य युवकों से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान रायफल और कट्टे की नोक पर युवकों को धमकाया गया। मौके से गुजर रही डायल 100 ने जब पूर्व विधायक के भांजे नवीन और बेटे कपिल को रोका तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को ही धमकी दे डाली। नवीन को पुलिस ने मौके से हिरासत में लिया। आरोपी नवीन से पुलिस ने एक राइफल, एक देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी नवीन और कपिल के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई में भीषण सड़क हादसा
महाराष्ट्र में मुंबई-नासिक हाईवे पर आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई। हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस हादसास्थल पर पहुंची और शवों को कार से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।
7 राज्यों में विधानसभा उप-चुनाव के नतीजे आज
आज देश के 7 राज्यों में हुए विधानसभा उप-चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। मतगणना चल रही है। पश्चिम बंगाल में रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, हिमाचल प्रदेश में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ तथा उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर, बिहार में रुपौली, मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा, तमिलनाडु में विक्रवंडी और पंजाब में जालंधर पश्चिम विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव हुए थे।
बिहार में पटरी से उतरी मालगाड़ी
बिहार में शुक्रवार देररात एक फ्रेट ट्रेन बेपटरी हो गई। हादसा दानापुर रेल मंडल के इस्लामपुर-फतुहा रेलवे ट्रैक पर दनियावां के पास हुआ। करीब 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके चलते करीब 5 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा। 3 ट्रेनों का रूट बदला गया है। रेलवे विभाग ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। बेपटरी हुए डिब्बों को ट्रैक से उठाने का काम किया जा रहा है।
अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंधे
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे बीती रात शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी दोस्त राधिक मर्चेंट से शादी की। बीती रात शादी समारोह में अमिताभ बच्चन से लेकर ममता बनर्जी तक दिग्गज हस्तियां जुटीं। दोपहर 3 बजे के करीब बारात निकली, जिसमें बॉलीवुड हस्तियों ने खूब रौनक लगाई। इसके बाद देररात जयमाला और फेरों की रस्में निभाई गईं। आज पहला VVIP रिसेप्शन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी नजर आ सकते हैं।
नमस्कार, 13 जुलाई की खबरों में आपका स्वागत है। उपचुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया। 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए को बड़ा झटका लगा। मुंबई में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की और कपल को आशीर्वाद दिया। इससे पहले पीएम मोदी ने मुंबई में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
6 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
6 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
8 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
11 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
12 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
13 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
13 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
14 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines