Live Updates
13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग खत्म
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार शाम शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग हुई है। अभी तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 77.93% वोटिंग हुई। महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश मे सबसे कम 53% मतदान हुआ है।
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल लड़ेगा चुनाव
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह लोकसभा चुनाव लड़ेगा। शुक्रवार को उसकी मां ने मीडिया में ये बयान दिया है कि अमृतपाल पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगा।
जैसलमेर में 74.98% मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 5 बजे तक 52% मतदान हुआ है। वहीं, जैसलमेर में 74.98% और जम्मू कश्मीर में 67.22 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें शाम छह बजे तक जो लोग मतदान केंद्र में अंदर दाखिल हो चुके हैं वे सभी वोट डाल सकेंगे।
25 लोकसभा सीट जीतेंगे
बीजेपी नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में हम पूरी तरह से आश्वस्त है कि यहां हमें 25 में से सभी 25 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार तृष्टीकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस ने पेपर लीक करवाए और लूट मचाई और दूसरी तरफ मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है।
अमित शाह ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
राजगढ़ की एक जनसभा में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकालना है। आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बड़े अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर उनकी विदाई करनी है। उन्हें घर पर बिठाने का काम राजगढ़ की जनता करेगी।
कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ FIR
आगरा में पैसे बांटने के बयान को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। वह फतेहपुर सीकरी लोकसभाा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। पुलिस की निर्वाचन फ्लाइंग स्क्वाड के अनुसार प्रत्याशी ने एक सभा में फौजी की वर्दी पहन कर बयान दिया था। आरोप है कि उन्होंने कहा था कि मैं अपनी पेंशन के पैसे बांट रहा हूं, मैं अपनी पेंशन के पैसे किसी को भी दे सकता हूं।
उपमुख्यमंत्री ने अपना वोट डाला
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने दूदू क्षेत्र में अपना वोट डाला। यहां राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। प्रदेश में कुल 25 लोकसभा सीटें हैं।
इसरो चेयरमैन ने मतदान किया
इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने आज मतदान किया। उन्होंनें केरल के तिरुवनंतपुरम में पोलिंग बूथ पर वोटिंग की और उसके बाद कहा कि लोग देश के विकास में सहयोग करें। लोकतंत्र के निर्माण में मदद करें। घरों ने निकलें और वोट करें।
मतदान के बाद 2 बुजुर्गों की मौत
केरल के पलक्कड जिले के ओट्टापालम में मतदान करने के बाद एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं राजस्थान के भीलवाड़ा में एक वोटर चक्कर खाकर गिर गया। 75 वर्षीय छगनलाला बाघेला को तुरंत लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
एक्टर आशुतोष राणा ने मतदान किया
मशहूर बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा ने आज मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में मतदान किया। उन्होंने मतदान करने के बाद मीडिया से बात की और उनके जरिए लोगों को संदेश दिया कि जो जहां भी है, वहीं मतदान करे। अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। देश और युवाओं का भविष्य वोटरों के हाथ में है।
दूसरे फेज में दोपहर एक बजे तक 13 राज्यों में मतदान प्रतिशत
मीसा भारती का PM मोदी पर बड़ा बयान
बिहार में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली है। इस पर अपनी लालू प्रयाद यादव की बेटी और चुनाव प्रत्याशी मीसा भारती ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 10 साल में कुछ कर नहीं पाए, अब क्या बिहार में फैक्ट्री लगवाएंगे? जनता फैसला करेगी कि मौका देना है या नहीं?
पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने मतदान किया
पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने नोएडा में मतदान किया और वोट डालने के बाद कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा दिन है। लोग बाहर निकले और लोकतांत्रिक सरकार बनाने में सहयोग करें। अगर मतदान नहीं करते हैं तो किसी दल की आलोचना करने का भी हक नहीं है। सरकारों को खेल को प्रोत्साहित करने के प्रयास भी करने चाहिएं।
साउथ के सुपरस्टार सुदीप ने डाला वोट
कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में मतदान किया। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। मतदान एक आशा है, आश्वासन नहीं। हमारे देश में समस्याएं बढ़ रही हैं। अब, अनुरोध लोगों से वोट देने के लिए बाहर आने के लिए नहीं होना चाहिए, बल्कि उन राजनीतिक नेताओं से होना चाहिए, जिनके लिए हम मतदान कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक मतदान प्रतिशत
उत्तर प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदान हुआ। अलीगढ़ में 24.42%, अमरोहा में 28.45%, बागपत में 22.74%, बुलंदशहर में 23.43%, गौतम बुद्ध नगर में 24.26%, गाजियाबाद में 23.19%, मथुरा में 23.07%, मेरठ में 25.67% वोटिंग हुई।
मध्य प्रदेश में 11 बजे तक मतदान की स्थिति
मध्य प्रदेश में 11 बजे तक 28.15% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा वोटिंग 32.40% खजुराहो लोकसभा में हुई। सबसे कम 24.46% वोटिंग रीवा लोकसभा में हुई। खजुराहो में 28.14%, होशंगाबाद में 32.40%, दमोह में 26.84%, रीवा में 24.46%, सतना में 30.32%, टीकमगढ़ में 26.96% मतदान हुआ।
वोट डालने के बाद शशि थरूर का बयान
मतदान के बाद बोले पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा
गृहमंत्री अमित शाह की देशवासियों से अपील
दूसरे फेज में 11 बजे तक 13 राज्यों में मतदान प्रतिशत
मंत्री अनुराग ठाकुर की देशवासियों से अपील
पश्चिम बंगाल के मालदा में PM मोदी की जनसभा लाइव सुनिए
मतदान के बाद शहजाद पूनावाला का बयान
ऊधमपुर से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह बोले...
मध्य प्रदेश मे मुख्यमंत्री मोहन यादव की अपील
जनपद का 9 से 11 बजे का मतदान 21.72 प्रतिशत
गाजियाबाद लोकसभा में मतदान प्रतिशत 11 बजे तक
विधानसभा वार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मतदान का बहिष्कार
डिबाई तहसील के गांव यावापुर खुर्द में हीरापुर के मुख्य मार्ग के विवाद में ग्रामीणों ने आज मतदान का बहिष्कार किया। वहीं स्याना के गांव सुलैला और मदनगढ़ में मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीण गांव में अपेक्षित विकास न होने से नाराज हैं। सुबह 9 बजे तक सुलैला में 3 और मदनगढ़ के मतदान केंद्र पर एक वोट डाले जाने की खबर थी। ग्रामीणों को समझाने के लिए अधिकारी भी नहीं आए। वहीं सुलैला के मतदान केंद्र से पुलिस ने मतदान बहिष्कार का बैनर हटवाया।
मतदान करने के बाद अशोक चव्हान बोले...
बागेश्वर धाम बाबा मतदान करने पहुंचे
मतदान के बाद जनरल वीके सिंह बोले...
PDP चीफ महबूबा मुफ्ती की प्रतिक्रिया
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील
राजस्थान के कोट में मतदान के बाद दिव्यांग की खुशी
केरल से भाजपा प्रत्याशी अनिल एंटोनी मतदान के बाद बोले...
94 साल के बुजुर्ग की वोट डालने के बाद अपील
मणिपुर में पोलिंग बूथ का ड्रोन से बना वीडियो
मतदान के बाद अनिल कुंबले का स्वैग
मतदान के बाद शशि थरूर बोले...
वायनाड से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रन ने डाला वोट
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा बूथ पर मतदान करने पहुंचे
पश्चिम बंगाल को बालुरघाट में 2 गुटों में झड़प
पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रमुख और बालुरघाट से लोकसभा उम्मीदवार सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में 2 गुटों में झड़प हो गई। TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बालुरघाट में झड़प हुई। मजूमदार का आरोप है कि एक पोलिंग बूथ पर बड़ी संख्या में TMC कार्यकर्ता मौजूद हैं। मजूमदार की ओर इशारा करते हुए 'वापस जाओ' के नारे भी सुने गए।
महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक, 7.45 प्रतिशत मतदान
छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM की देशवासियों से अपील
नोएडा में बुजुर्गों को ऐसे पहुंचाया जा रहा पोलिंग बूथ तक
छत्तीसगढ़ में वोटिंग का प्रतिशत 9 बजे तक- 14.33%
वोट डालने के बाद ओम बिड़ला बोले...
मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 13.82%
छत्तीसगढ़ में 2 घंटे में 15.42 प्रतिशत हुआ मतदान
वोट डालने के बाद एक्ट्रेस नेहा शर्मा बोली...
वोट डालने के बाद हेमा मालिनी बोली...
गाजियाबाद लोकसभा में मतदान प्रतिशत 9 बजे तक
विधानसभा वाइज
लोनी—12.8
मुरादनगर—11.87
साहिबाबाद—8.25
गाजियाबाद—9.74
धौलाना—13.78
मोदीनगर—10.05
दूसरे फेज में 9 बजे तक 12 राज्यों में मतदान प्रतिशत
जम्मू कश्मीर- 10.39
असम- 9.15
बिहार- 9.65
छत्तीसगढ़- 15.42
कर्नाटक- 9.21
उत्तर प्रदेश- 11.67
केरल- 11.90
महाराष्ट्र- 7.45
मध्य प्रदेश- 13.82
मणिपुर- 14.80
राजस्थान- 11.77
पश्चिम बंगाल- 15.68
त्रिपुरा- 16.65
राहुल द्रविड वोट डालने के बाद बोले...
उत्तर प्रदेश में 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
भाजपा प्रत्याशी तेजस्वी सूर्य मतदान के बाद बोले...
एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने भागलपुर में मतदान किया
कांग्रेस प्रत्याशी शशि थरूर वोट डालने पहुंचे
कॉमेडियन ने लाइन में खड़े वोटर्स का मनोरंजन किया
गाजियाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा बोलीं...
पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने डाला वोट
अशोक गहलोत और उनका परिवार वोट डालने के बाद...
कर्नाटक में विपक्ष के नेता वोट डालने के बाद बोले...
मतदान से पहले भाजपा प्रत्याशी ने लगाया ध्यान
मणिपुर में NPF नेता मतदान के बाद बोले...
गजेंद्र सिंह शेखावत वोट डालने के बाद बोले...
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की देशवासियों से अपील
अमरावती में दूल्हा मतदान करने पहुंचा
लोकसभा स्पीकर और भाजपा प्रत्याशी ओम बिड़ला का बड़ा बयान
ओवैसी समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग
बिहार के किशनगंज में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी सहित अन्य लोगों के खिलाफ टाउन थाना में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन किया गया है। कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आजाद ने AIMIM नेताओं के खिलाफ टाउन थाना में शिकायत दी है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करके राजद और कांग्रेस द्वारा एआईएमआईएम को समर्थन देने का मामला है।
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण मतदान के बाद बोलीं...
राजस्थान से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत का बयान
अशोक गहलोत का PM मोदी पर बड़ा बयान
पप्पू यादव बोले- सारी मशीनरी मेरे पीछे पड़ी
न्यूज़ 24 से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि सारी मशीनरी उनके पीछे पड़ी है। पप्पू यादव ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि राजा नाराज है, छोटे राजा नाराज हैं...लेकिन पूर्णिया की जनता पर विश्वास है, सभी का आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। एक तरफ आज वोटिंग चल रही है तो दूसरी तरफ पप्पू यादव अपने आवास अर्जुन भवन में आराम से बैठे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मतदान को लेकर अपील
पूर्णिया में EVM खराब होने से मतदान रूका
बिहार के पूर्णिया में बूथ नंबर 263 गनेशपुर में EVM में खराबी आने से मतदान शुरू नहीं हो पाया है। टेक्निकल टीमें मशीन ठीक करने में जुटी हैं। वहीं बूथ के बाहर लंबी लाइन लगी है। बता दें कि पूर्णिया में कड़ा मुकाबला RJD प्रत्याशी बीमा भारती और निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव के बीच कड़ा मुकाबला है।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में मतदान का बहिष्कार
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बड़ागांव नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया। 15 दिन से बिजली का ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया था, उसी को लेकर वार्ड वासियों में नाराजगी है। सांसद वीरेंद्र कुमार के संसदीय क्षेत्र का मामला है। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली का ट्रांसफार्मर नहीं तो वोट नहीं।
अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम बोले...
मंत्री निर्मला सीतारमण पिता के साथ वोट डालने पहुंची
राहुल गांधी की देशवासियों से अपील
एक्टर प्रकाश राज ने मतदान किया, बोले...
OSD लोकेश शर्मा के आरोपों पर अशोक गहलोत बोले...
मतदाताओं को लुभाने के लिए पोलिंग बूथ पर डेकोरेशन
मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह ने डाला वोट, बोले...
भाजपा प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर की देशवासियों से अपील
मतदान करने के बाद वसुंधरा राजे का बयान
पप्पू यादव का आरोप- लोगों ने मुझे खत्म करने की कोशिश की
जम्मू कश्मीर में धारा 144 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
जम्मू में आज 17.80 लाख मतदाता 22 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जम्मू-रियासी सीट पर 17,80,835 मतदाता हैं, जिनमें 9,21,462 पुरुष और 8,60,055 महिलाएं शामिल हैं। 28 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
2416 मतदान केंद्रों में से 223 संवेदनशील और 117 गंभीर हैं, जबकि बाकी सामान्य हैं। महिलाओं के लिए पिक पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। जम्मू, सांबा रियासी में धारा 144 लागू है और चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान
भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने मतदान किया
वोट डालने के बाद नारायण मूर्ति का बयान
दूसरे चरण के मतदान से पहले मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग की गई
हेमा मालिनी की भाजपा को जिताने के लिए अपील
वोट देने के बाद गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग का बयान
इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने मतदान किया
गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद से भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग ने मतदान किया
राजस्थान से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद
त्रिशूर में NDA प्रत्याशी में मतदान किया
बेंगलुरु में लेखिका व राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने मतदान किया
बिहार में 5 लोकसभा सीटों पर मतदान आज
बिहार की 5 लोकसभा सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मतदान जारी है। 50 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 3 महिलाएं, 47 पुरुष प्रत्याशी हैं। 16 प्रत्याशी निर्दलीय हैं।
पांचों लोकसभा क्षेत्र में कुल 93,96,298 मतदाता हैं। 48,81,437 पुरुष और 45,14,555 महिलाएं हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 306 है। इसमें पहली बार वोटिंग करने वाले 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 1,37,773 है। सबसे अधिक भागलपुर में 1,98,3031 मतदाता है।
सबसे कम किशनगंज में 1,82,9994 मतदाता है। चुनाव आयोग के तरफ से सभी 5 सीटों के लिए कुल 5436 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 4878 मतदान केंद्र हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में 558 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। किशनगंज में 1007, कटिहार में 1025, पूर्णिया में 983, भागलपुर में 1072, बांका में 1349 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
दूसरे फेज में MP की 6 सीटों पर वोटिंग
आज मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। सतना, रीवा, टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो और होशंगाबाद लोकसभा सीट पर मतदान है। दूसरे चरण में 80 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सतना लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है।
सतना में भाजपा से गणेश सिंघ चुनाव लड़ रहे हैं, जो 4 बार के सांसद हैं। कांग्रेस से सिद्धार्थ कुशवाह चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा से नारायण त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं। लगातार 7 बार से सांसद वीरेंद्र सिंह और 4 बार से सतना लोकसभा सीट जीतने वाले गणेश सिंह की सियासी साख दांव पर है। 2019 के चुनाव की बात करें तो भाजपा ने इन सभी 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
वोटिंग को लिए बुजुर्गों में उत्साह देखिए
राजस्थान से भाजपा अध्यक्ष का जीत का दावा
गाजियाबाद के साहिबाबाद में मतदान की तैयारी पूरी
केरला में बूथ के बाहर वोटर्स की लंबी लाइन
बुलन्दशहर से भाजपा प्रत्याशी भगवान की शरण में
बुलन्दशहर से भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह मतदान से पहले भगवान की शरण मे पहुंचे। पूजा अर्चना करे
हाथ जोड़कर भगवान से चुनाव में जीत के लिए प्रार्थना की। मंदिर में पूजा अर्चना करके वे सीधा मतदान करने पहुंचे। 2 बार के भाजपा से सांसद डॉ भोला सिंह आज अपने पैतृक गांव बोहिच में मतदान करेंगे।
पश्चिम बंगाल में बूथ के बाहर लगी लंबी लाइन
देशवासियों के नाम PM मोदी का संदेश
गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी की पूजा अर्चन
उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने वोट डालने से पहले गाजियाबाद के प्रसिद्ध मंदिर दुदेश्वरनाथ में जाकर पूजा अर्चना की।
रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने समुद्र तट पर बनाई कलाकृति
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में आज मतदान
छत्तीसगढ़ की महासमुंद लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में आज मतदान होने जा रहा है और मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सुबह से ही मतदाता वोट करने के लिए घर से निकल रहे हैं और बकायदा लाइन में लग कर जागरूक मतदाता होने का परिचय देते हुए अपनी पारी का इंतजार कर रहे हैं।
हाथ में आधार कार्ड या मतदाता परिचय पत्र लेकर वोट करने मतदाता पहुंचे हैं। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, मतदान के लिए 2 हजार 147 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें आदर्श मतदान केंद्र ,संगवारी मतदान केंद्र के अलावा इस बार युवा मतदान केंद्र भी बनाया गया है।
इस बार के लोकसभा चुनाव में कुल 17 लाख 62 हजार 477 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 66 हजार 670 और महिला मतदाता 8 लाख 95 हजार 773 एवं अन्य मतदाता 34 हैं।
पप्पू यादव के 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार
बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के 4 कार्यकर्ता डमी EVM और थार गाड़ी के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। पप्पू यादव के पूर्णिया जिले से बाहर के लोग, जो विभिन्न होटल में ठहरे हुए थे, उनके खिलाफ निरोधात्मक गिरफ्तारी की गई है और 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
भारतीय चुनाव आयोग की मतदान की अपील
Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live Updates: आज लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज की वोटिंग चल रही है। 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। वहीं मतदान के लिए लाइन में लगे लोगों को एक घंटा एक्स्ट्रा भी मिलेगा। 5 फेज की वोटिंग और होने के बाद 4 जून को मतगणना होगी।
तीसरे फेज की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है तो आज PM मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में रैली की। बिहार के अररिया और मुंगेर में भी उनकी जनसभा है। उत्तर प्रदेश के बरेली में भी प्रधानमंत्री का रोड शो है। IPL के 17वें सीजन में आज कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।
इसके अलावा आज दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी तिहाड़ जेल में कैद मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत पर सुनवाई हुई और उनकी हिरासत 8 मई तक बढ़ा दी गई है।। EVM-VVPAT के 100 फीसदी मिलान की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में फैसला आया। वाराणसी से जुड़े ज्ञानवापी मामले पर भी आज कोर्ट में सुनवाई। पहलवान VS बृज भूषण केस पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट आज फैसला सुना सकती है।
इसके अलावा आज दिनभर मतदान से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
30 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
55 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
3 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines