Live Updates
भाजपा ने पालघर लोकसभा सीट से हेमंत विष्णु सावरा को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। इसमें से 13 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग हो चुकी है।
https://twitter.com/ANI/status/1786070308312531049
बसपा ने 5 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की
बसपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी से 5 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने काशी से अतहर जमाल को, भदोही से हरिशंकर सिंह, इलाहाबाद से रमेश पटेल को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मोहम्मद हारिस खान को प्रत्याशी बनाया है।
यूपी में सपा को बड़ा झटका
यूपी में सपा को बड़ा झटका लगा है। सपा सरकार में मंत्री रहे राजकिशोर सिंह अपने समर्थकों समेत भाजपा में शामिल हो गए। ऐसे में बस्ती में अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है।
ममता सरकार की मंत्री ने साधा राज्यपाल पर निशाना
टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल आ रहे हैं, उनके ठहरने की व्यवस्था राजभवन में की गई है। इससे पहले एक महिला ने राज्यपाल पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गई है। छेड़छाड़ की यह कैसी घटना है, जब राज्यपाल कहते हैं कि वह शांति कक्ष बनाएंगे और सभी की समस्याएं सुनेंगे, लेकिन यहां वही राज्यपाल महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1786058216989950263
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज बिहार के हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनकी मां उनके साथ रही।
https://twitter.com/ANI/status/1786058283616501892
मदनपुर खादर की झुग्गी बस्ती में लगी आग
दिल्ली के मदनपुर खादर में स्थित झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है।
https://twitter.com/ANI/status/1786058378940502249
प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कोरबा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी स्वयं को सबसे बड़ा ईमानदार कहते हैं लेकिन भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी स्कीम लेकर आए। इस दौरान उन्होंने कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर भी निशाना साधा।
लखनऊ में अमित शाह ने भाजपा नेताओं के साथ की बैठक
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पार्टी नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।
रविंद्र सिंह भाटी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
राजस्थान के शिव से विधायक और बाड़मेर से लोकसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने तीन अलग-अलग नामों से फेसबुक आईडी बनाई थी। एसपी में सुपरविजन में बनाई गई टीमों ने आरोपी को बालोतरा की एक कपड़े की दुकान से गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस को चुनौती दिए 9 दिन हो गए हैं- पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने जामनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनौती दिए 9 दिन हो गए हैं और उन्होंने मुझे इसका जवाब नहीं दिया मेरी पहली चुनौती यह है कि क्या कांग्रेस लिखित में देगी कि वे बदलाव नहीं करेंगे संविधान और मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण दें। दूसरा, क्या वे लिखित में देंगे कि वे मुसलमानों को आरक्षण का अपना हिस्सा देकर एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों के साथ समझौता नहीं करेंगे? क्या उनकी राज्य सरकारें और उनके नेता मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं चलाएंगे? वे चुप हैं, इसका मतलब है कि कुछ गड़बड़ है।
उनके पास कौनसी हाईवोल्टेज मशीन है?
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की वॉशिंग मशीन टिप्पणी पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उनके पास एक बड़ी वॉशिंग मशीन है। अरविंद केजरीवाल को किस वॉशिंग मशीन से धोया गया था प्रियंका गांधी से पूछें। पहले वे कह रहे थे कि अरविंद केजरीवाल ने शराब के माध्यम से पैसा लूटा और अब वे कह रहे हैं कि वह एक अच्छे व्यक्ति हैं। अब मुझे बताएं कि उनके पास कौन सी हाई.वोल्टेज वॉशिंग मशीन है?
चिराग पासवान की रैली में मंच टूटा
हाजीपुर से लोकसभा चुनाव उम्मीदवार चिराग पासवान आज नामांकन भरने निकले हैं। इस मौके पर हुई रैली में मंच का एक हिस्सा टूट गया, जिससे अफरा तफरी मच गई।
मंच पर जमी हुई भीड़ को हटाया दिया गया है। जीतनराम मांझी के संबोधन के समय हादसा हुआ, जिसमें कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन हंगामा जरूर मच गया था।
CM योगी आदित्यनाथ का डीपफेक वीडियो
उत्तर प्रदेश STF ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीपफेक वीडियो बनाकर वायरल किया था। एक मई को ट्विटर हैंडल आईडी @shyamguptarpswa से AI जनरेटेड डीपफेक वीडियो अपलोड करके वायरल किया गया था, जिसमें भ्रामक तथ्य फैलाकर राष्ट्रविरोधी तत्वों को बल दिया जा रहा था।
STF की नोएडा यूनिट साइबर क्राइम थाना नोएडा में मुक़दमा नंबर 27/24 धारा 468, 505(2)IPC, 66 IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया। कार्रवाई करते हुए 2 मई को श्याम गुप्ता निवासी बरोला, नोएडा गौतम बुद्ध नगर को गिरफ़्तार किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन नोएडा द्वारा की जा रही है।
पंजाब में AAP के लिए खुशखबरी
पटियाला में आम आदमी पार्टी मजबूत हुई है। शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। शिअद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह अबलोवाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। जसपाल कल्याण और अन्य 2 पूर्व पार्षद भी आप में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया।कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा और विधायक अजीतपाल कोहली भी इस मौके पर मौजूद रहे।
सलमान खान फायरिंग केस के आरोपी की मौत मामला
संजय राउत कहते हैं कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामला रहस्यों से भरा है। अगर मुंबई पुलिस के लॉकअप में सलमान खान मामले के आरोपी की मौत हुई है तो इसके जिम्मेदार महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस आयुक्त हैं। इस मामले की जांच की मांग करके क्या मिलेगा, जब सरकार बदलेगी तब जांच होगी और सच सामने आएगा। अभी तो यह लोग मामला रफा दफा कर देंगे।
JP नड्डा को जयराम रमेश का करारा जवाब
JP नड्डा के माओवादी वाले बयान पर जयराम रमेश ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कांग्रेस के न्याय पत्र को संवैधानिक मूल्यों और सिद्धांतों से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को हटाना चाहते हैं, इसलिए वह हमारे न्याय पत्र को माओवादी दस्तावेज बता रहे हैं।
पश्चिम बंगाल बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी
पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। कुल 86.31% परीक्षार्थी पास हुए हैं। कूचबिहार के चंद्रचूड़ सेन ने राज्य में टॉप किया है। उसे 99% अंक मिले हैं। टॉप-10 में 57 स्टूडेंट्स रहे हैं। माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में 96.2% के साथ कालिमपोंग का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। दूसरे स्थान पर पूर्व मिदनापुर का 95.4%, तीसरे स्थान पर कोलकाता का 91.6% पास प्रतिशत रहा।
पश्चिम बंगाल बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी
पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। कुल 86.31% परीक्षार्थी पास हुए हैं। कूचबिहार के चंद्रचूड़ सेन ने राज्य में टॉप किया है। उसे 99% अंक मिले हैं। टॉप-10 में 57 स्टूडेंट्स रहे हैं। माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में 96.2% के साथ कालिमपोंग का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। दूसरे स्थान पर पूर्व मिदनापुर का 95.4%, तीसरे स्थान पर कोलकाता का 91.6% पास प्रतिशत रहा।
गृहमंत्री अमित शाह एडिटेड वीडियो मामला
गृहमंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले की जांच से जुड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की साइबर टीम तेलंगाना पहुंची है, जो आज तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश कार्यालय जा सकती है। कांग्रेस से जुड़े 4 पदाधिकारियों को दोबारा नोटिस जारी हो सकता है। इन सभी लोगों से इनका इलेक्ट्रानिक डिवाइस भी जांगा जाएगा।
मनीष सिसोदिया ने हाईकोर्ट से मांगी जमानत
दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसलिए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके बेल देने की अपील की है।
तेलंगाना में मतदान के टाइम में इजाफा
तेलंगाना में वोटिंग का टाइम बढ़ा दिया गया है। चुनाव आयोग ने भीषण गर्मी पड़ने के चलते यह फैसला लिया और वोटिंग का टाइम करीब एक घंटा बढ़ा दिया। तेलंगाना में 13 मई को चौथे फेज में मतदान होगा और अब नया टाइम 5 बजे तक नहीं, बल्कि 6 बजे तक रहेगा।
मध्य प्रदेश पुलिस कर्मी पर रेप के आरोप
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक सब इंस्पेक्टर पर रेप के आरोप लगे हैं। महिला से रातीबड़ थाना परिसर में बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला के पति की मौत के बाद आरोपी उसके संपर्क में आया था। पति की मौत की रिपोर्ट लेने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद शादी करने का झांसा देकर 5 साल का तक वह उसके साथ लिव इन में रहा और उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
महिला ने 5 साल में 2 बच्चियों को भी जन्म दिया, लेकिन अब उसने शादी करने का इनकार कर दिया है।
उत्तर प्रदेश में ट्रेन के नीचे आई 2 बच्चियां
उत्तर प्रदेश के उमरिया में रेलवे ट्रैक में रन ओवर होने से 2 बच्चियों की मौत हो गई। उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना के तहत आने वाले गांव पंचायत सस्तरा की घटना बताई जा रही है। खुले में शौच करने के लिए गई दोनों बच्चियों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले। हादसे की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद TI अरुणा द्विवेदी सहित पुलिस बल एवं जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक बच्चियों की पहचान रिंकी कौल पिता रामकिशोर कौल उम्र 14 वर्ष और पारो कौल पिता लक्ष्मी कौल उम्र 12 वर्ष के रूप में हुई।
भाजपा कब घोषित करेगी पंजाब के बचे 4 उम्मीदवार?
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय रूपाणी ने कहा कि भाजपा पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 9 उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। आने वाले एक-दो दिन में बचे 4 कैंडिडेट्स की घोषणा भी कर दी जाएगी। उम्मीदवारों के नामों पर मंथन चल रहा है।
News24 Breaking News Today 2 May 2024: देश में लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां चल रही हैं। तीसरे फेज की वोटिंग 7 मई को है। 5 दिन बाकी रह गए हैं। चुनाव प्रचार जोरो-शोरों पर चल रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में चुनावी रैलियों को संबोधित किया।
IPL के 17वें सीजन में आज हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा आज पूरे देश, पूरी दुनिया और स्थानीय इलाकों की दिनभर की खबरों के ताजा अपेडट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
6 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
6 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
9 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
12 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
13 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
13 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
14 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
15 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines