News Bulletin: सुप्रभात, आपका दिन शुभ हो। इसी के साथ एक नजर शनिवार को घटे घटनाक्रम पर डालते हैं। हिंद महासागर में हमारे महतवपूर्ण पड़ोसी देश मालदीव से रिश्तों में खटास वाली खबर आई है। मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शपथ लेते ही भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत मालदीव से अपनी सेना हटा ले। चुनावी माहौल के बीच सामने आई राजस्थान इलेक्शन वाच की रिपोर्ट में इस बार मैदान में उतरे 1875 में से 375 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज मिले हैं। इधर, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य की सीमा के भीतर हलाल सर्टिफाइड फूड आइम्स की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है तो सबकी नजरें आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले पर हैं। पढ़ें कहां क्या हुआ…
पहले बिना नाम लिए तो फिर औपचारिक तरीके से रखी मालदीव ने मांग
मालदीव में पिछले महीने ही चुने गए नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शुक्रवार को शपथ ले ली है। इस दौरान उन्होंने भारत का नाम लिए बिना कहा कि देश में किसी भी दूसरे देश का कोई सैनिक नहीं रहेगा। इसके बाद शनिवार को ही इस भारतविरोधी हवाई बयान को औपचारिक रूप भी दे दिया गया। मालदीव सरकार ने एक बयान में कहा है, ‘राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने अपने कार्यालय में भारत के पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात के दौरान औपचारिक रूप से अनुरोध किया है कि उनकी सरकार यहां से अपनी सेना को वापस बुला ले’। उधर, इससे पहले वहां गए भारत के मंत्री किरण रिजिजू ने मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय सहयोग के बूते दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे 111 प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज
राजस्थान में 25 नवंबर को वोट डाले जाने हैं। उससे पहले इस बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों से जुड़ी रोचक और चौंका देने वाली जानकारियां सामने आई है। अदर और राजस्थान इलेक्शन वॉच द्वारा मरुधरा की रण में उतरे प्रत्याशियों के चुनाव आयोग को दिए सेल्फ डिक्लेरेशन के आधार पर आंकड़े सामने आए हैं। इसके तहत राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार मैदान में उतरे 1875 में से 375 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले की जानकारी चुनाव आयोग को दी है।
UP में नहीं बिकेंगे हलाल सर्टिफाइड फूड आइटम्स
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य की सीमा के भीतर हलाल सर्टिफाइड फूड आइम्स की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। ‘हलाल प्रमाणीकरण’ वाले खाद्य उत्पादों के बनाने, स्टोर करने, वितरण और बिक्री करने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का यह आदेश उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं का शोषण करके वित्तीय लाभ के लिए खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए जाली ‘हलाल प्रमाणन’ जारी करने के आरोप में कई संगठनों के खिलाफ मामले दर्ज करने के बाद आया है।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद में
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। इस महामुकाबले के लिए दोनों देशों की टीमों ने कमर कस ली है, वहीं इससे पहले विश्व विजेता के नाम को लेकर भी कई भविष्यवाणियां सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि टीम इंडिया यह विश्वकप जीतेगी।
संबंधित खबरें
भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
10 mins agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
18 mins ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
2 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
2 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
3 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
5 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
5 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
6 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines