News Bulletin: नमस्कार, भारतीय टीम ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर के भारतीय फैंस को खुश कर दिया। वहीं, राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मची हुई है। टीएमसी सांसद ने शब्दों से ‘वस्त्रहरण’ करने का आरोप लगाया है। आइए आज की बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं…
भारतीय टीम की सेमीफाइनल में एंट्री
गुरुवार को भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार 302 रनों से जीत हासिल कर वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म कर लिया। भारतीय टीम कुल 7 मैच खेलकर 14 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में करेंगे चुनावी रैली
मध्यप्रदेश में भाजपा अपनी सरकार बचाने के लिए पुरजोर ताकत लगा रही है। राज्य के नेताओं से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एमपी में लगातार चुनावी रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (4 नवंबर) मध्यप्रदेश के रतलाम में रैली को संबोधित करेंगे।
दिल्ली में AQI पहुंचा 680
दिल्ली की हवा में लगातार जहर घुल रहा है। दिवाली से पहले शुक्रवार, तीन नवंबर को दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 680 पहुंच गया। बढ़ती प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ेंः जानलेवा हुआ AQI, दिल्ली में दो दिन के लिए स्कूल बंद, जानें अबतक का Update-
Mahua Moitra ने लगाए ‘वस्त्रहरण’ के आरोप
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा की एथिक्स कमेटी के सवाल पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर पर शब्दों से वस्त्रहरण का आरोप लगाया है। समिति में शामिल विपक्षी दल के नेताओं ने भी महुआ से व्यक्तिगत और अनैतिक सवाल पूछने का आरोप लगाते हुए बैठक से बाहर आ गए।
BHU में छात्रा के साथ छेड़छाड़ से मचा बवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र बनारस के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ से बवाल मच गया है। कॉलेज कैंपस में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में राजनीतिक दल की भी एंट्री हो गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में इस तरह का घिनौना कार्य होना निराशाजनक है।
15 नवंबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां प्रस्तावित
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 नवंबर तक लगातार रैलियां प्रस्तावित हैं। इसमें पांच नवंबर को सिवनी के लखनादौन और खंडवा, सात नवंबर को सतना और सीधी, आठ नवंबर को गुना, मुरैना और पथरिया, नौ नवंबर को नीमच और बड़वानी, 13 नवंबर को छतरपुर,14 नवंबर को इंदौर और झाबुआ, 15 नवंबर को बैतूल में रैली को संबोधित करेंगे।
संबंधित खबरें
ओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
34 mins ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
3 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
4 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
4 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines