News Bulletin: सुप्रभात, आपका दिन शुभ और मंगलमय हो। शुक्रवार को देशभर में कई खबरों की चर्चा रही। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शपथ ग्रहण के बाद रीट परीक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। इसके साथ ही संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा ने केस से जुड़े कई खुलासे किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं पिछले दिन की खबरों पर…
सीएम भजनलाल शर्मा ने की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शपथ ग्रहण के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने इस दौरान कहा कि हम गारंटी घोषणा पत्र की पालना करते हुए काम करेंगे। अंत्योदय की योजना को लेकर हम अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति का सहारा बनेंगे। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन होगा। जो लोग इसमें शामिल थे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। इसके साथ ही सीएम भजनलाल ने कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन होगा। इसका नेतृत्व एडीजी करेंगे। सीएम ने इसके साथ ही महिला अत्याचार और भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस की बात कही।
अगले साल रखी जाएगी अयोध्या में मस्जिद की आधारशिला
अयोध्या में मस्जिद मोहम्मद बिन अब्दुल्ला की आधारशिला रखने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मस्जिद की आधारशिला अगले साल रखे जाने की संभावना है। इस कार्यक्रम में मौलवियों, संतों और पीरों को निमंत्रण भेजा जाएगा। इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (IICF) को इस मस्जिद के निर्माण का काम सौंपा गया है। अयोध्या मस्जिद विकास समिति के अध्यक्ष हाजी अरफात शेख के मुताबिक, मस्जिद अगले पांच से छह वर्षों में तैयार हो जाएगी। मक्का मस्जिद में नमाज का नेतृत्व करने वाले इमाम-ए-हरम सहित सभी देशों के शीर्ष मौलवियों को कार्यक्रम में बुलाया जाएगा।
मास्टरमाइंड ललित झा ने किए खुलासे
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। ललित झा का कहना है कि इस घटना में शामिल सभी आरोपी एक-दूसरे से कई बार मिले थे। ललित झा ने ये भी बताया कि वह इस घटना के बाद राजस्थान के नागौर भाग गया था। उसने रास्ते में ही अपना फोन फेंक दिया था। जब उसे डर लगने लगा तो खुद ही आकर सरेंडर कर दिया। बकौल ललित, आरोपी संसद सुरक्षा में सेंध लगाकर देश में अराजकता पैदा करना चाहते थे। जिससे वे सरकार से अपनी मांगें मनवा सकें।
देशभर की अदालतों में 5 करोड़ से ज्यादा मामले लंबित
देश की अदालतों में लंबित मामलों को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक, अदालतों में 5 करोड़ से ज्यादा मामले लंबित चल रहे हैं। शीर्ष कोर्ट की बात की जाए तो वहां 80 हजार केस पेंडिंग हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने शुक्रवार को संसद में ये जानकारी दी। मेघवाल देश की अदालतों की न्याय व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या मामले में लुकआउट नोटिस जारी
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) आतंकी भर्ती मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या के मामले में कई आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।
केरल के पलक्कड़ निवासी श्रीनिवासन की हत्या 16 अप्रैल, 2022 को की गई थी। पीएफआई से जुड़े आरोपी व्यक्ति दूसरे समुदाय के व्यक्तियों को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश में शामिल थे।
संबंधित खबरें
INDIA Bloc की रैली के लिए रामलीला मैदान की सुरक्षा कड़ी, 4000 पुलिस तैनात
1 min ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines