New Toll Policy Latest Update : अगर आप लॉन्ग रूट पर कार से जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र की मोदी सरकार की ओर से जल्द ही नई टोल पॉलिसी लाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत एक्सप्रेसवे पर जितनी आपकी कार या गाड़ी चलेगी, उतना टोल टैक्स लगेगा। आइए जानते हैं कि नई टोल पॉलिसी को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट।
सूत्रों के अनुसार, देश में जल्द नई टोल पॉलिसी आएगी। हर टोल बूथ पर फास्टैग और कैमरे लगेंगे। नई टोल पॉलिसी के तहत जितनी गाड़ी चलेगी, उतना ही टोल टैक्स लगेगा। फास्टैग काम न करने की स्थति में कैमरों से भी नंबर प्लेट की रीडिंग होकर सीधा अकाउंट से पैसा कट जाएगा।
यह भी पढ़ें : टोल टैक्स में बड़ी राहत दे सकती है मोदी सरकार, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान
फास्टैग न होने पर गाड़ी मालिक के खाते से कटेगा पैसा
नई टोल पॉलिसी के तहत फास्टैग न होने पर टोल टैक्स का पैसा सीधे गाड़ी मालिक के बैंक खाते से कट जाएगा। जितनी किलोमीटर गाड़ी चलेगी, उतना ही पैसा कटेगा। सरकार की नई टोल पॉलिसी से टोल बूथ पर अब गाड़ियों की लंबी कतारें नहीं लगेंगी और लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
लोगों के पैसों की होगी बचत
मौजूदा फास्टैग की तुलना में नई टोल पॉलिसी ज्यादा लाभदायक होगी। अब आप जितनी दूरी की यात्रा करेंगे, सिर्फ उतना का ही पेमेंट करना पड़ेगा। जितना एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल किया है, उतने का ही पैसा देना पड़ेगा। इससे समय के साथ पैसे की भी बचत होगी।
यह भी पढ़ें : Toll Plaza पर लागू हुए नए नियम, मानवरहित बूथ पर 29 किमी के सफर पर मात्र 65 रुपये लगेंगे
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
7 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 hr agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 hr ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
2 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
5 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
5 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines