New Parliament Kangana Ranaut on Women Reservation Bill: नए संसद भवन में मंगलवार को महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। इस बिल को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम दिया गया है। इस बिल में लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है। जानकारी के अनुसार, इस बिल पर चर्चा के लिए बुधवार को सुबह 11 से शाम 6 बजे तक का समय अलॉट किया गया है। इस बिल पर 7 घंटे तक चर्चा होगी।
इस बिल को लेकर महिलाओं में उत्साह है। संसद के नए भवन में देश की जानी-मानी महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में आमंत्रित विशेष महिला सदस्यों को मिठाइयां बांटीं।
इस अवसर पर नई संसद के बाहर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा- नई पार्लियामेंट का पहला सेशन महिला सशक्तीकरण को लेकर समर्पित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये ऐतिहासिक काम किया है। वह कोई भी मुद्दा रख सकते थे, लेकिन उन्होंने महिला सशक्तीकरण को चुना। मुझे लगता है कि ये पूरे देश के लिए प्रेरणा बन जाएगा।
कंगना रनौत ने आगे कहा- आज जो हम अमृतकाल या स्वर्णिम काल को लेकर बात करते हैं ये नया संसद भवन उसकी प्रतिकृति है। इस इमारत में भारत और भारतीयता का भव्य तरीके से प्रदर्शन किया गया है।
संसद में महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- ”मैं महिलाओं के लंबे संघर्ष को उसके मुकाम तक पहुंचाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। लोकसभा में पेश किया गया महिला आरक्षण बिल हमारे देश में महिलाओं के नेतृत्व को परिभाषित करेगा। पीएम मोदी ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की घोषणा की और पूरी दुनिया ने जी20 में इसे स्वीकार किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए भी महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया।”
उन्होंने आगे कहा- “गांधी परिवार केवल अपने परिवार की महिलाओं को सशक्त बनाता है। उन्हें गरीब या दलित महिलाओं को सशक्त बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। ये दुख का विषय है कि आज सोनिया गांधी जानबूझकर गायब रहीं। राहुल गांधी भी पीठ दिखाकर चले गए। ये और भी खेदजनक है कि जब स्पीकर ओम बिरला ने ये घोषणा की कि क्या ‘नारी शक्ति वंदन’ बिल का सभी राजनीतिक दल समर्थन करते हैं तो ऐसे में भाजपा और एनडीए के साथियों ने अपना समर्थन दिया, जबकि कांग्रेस पार्टी ने बिल के इंट्रोडक्शन में अपना समर्थन नहीं दिया। कांग्रेस का ये दोगलापन क्यों है।
वहीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने कहा- “यह अच्छी बात है कि पीएम मोदी ने नई संसद के पहले सत्र के दौरान यह पहल की है। यह प्रगतिशील सोच है। जब ईशा से राजनीति में आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैंने बचपन से ही राजनीति में आने के बारे में सोचा था। देखते हैं अगर यह बिल पास हो गया तो आप मुझे 2026 में देखेंगे।”
वहीं BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर ये बिल आया है। इस बिल का बनना ही अपने आप में एक इतिहास है। नारी शक्ति बिल के लिए मैं पूरे देश की महिलाओं को बयान देना चाहती हूं।
संबंधित खबरें
एल मुरुगन ने छोड़ा मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री का पद, राज्यसभा से भी दिया इस्तीफा
7 mins agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
1 hr agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
1 hr ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
2 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
2 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
3 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
3 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
4 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
5 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines