New Covid-19 Protocol: कोविड-19 के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार रहा। करीब तीन साल तक कोविड की मार झेलने के बाद कई देशों की हालत अभी तक नहीं सुधर पाई है। वैसे तो सभी सेक्टरों (नौकरी-व्यापार) पर इसका असर रहा, लेकिन पर्यटन और पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों पर इसकी ज्यादा मार देखने को मिली। अब केंद्र सरकार ने इंटरनेशनल टूरिस्टों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं।
इस नियम में दी गई ढील
एएनआई के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 के नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के तहत पूर्व के नियमों में कुछ ढील दी गई है। कहा गया है कि भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के अचानक आने वाले 2% उपसमूह के आरटी-पीसीआर आधारित परीक्षण की आवश्यकताएं अब हटा दी गई हैं।
दुनिया में टीकाकरण में हुई वृद्धि
बताया गया है कि कोविड-19 की मौजूदा स्थिति और दुनिया भर में सीओवीआईडी-19 टीकाकरण की बढ़ती उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये फैसला लिया है। लिहाजा सीओवीआईडी-19 के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए पूर्व में जारी दिशानिर्देशों को और आसान बना दिया है।
इस दिन से लागू होंगे नए नियम
केंद्रीय मंत्रालय के मुताबिक, ये निर्देश 20 जुलाई 2023 को 00.00 बजे (आईएसटी) से लागू होंगे। हालांकि, एयरलाइंस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की ओर से कोविड-19 के संदर्भ में एहतियाती उपायों का पालन करने की पूर्व में जारी सलाह ही लागू रहेगी।
मंत्रालय की आधिकारिक साइट में पूरी जानकारी
इसके अलावा विदेशी यात्रा और यात्रियों से जुड़े दिशा निर्देश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.mohfw.gov.in/) पर उपलब्ध कराए गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कोविड-19 की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
संबंधित खबरें
'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
29 mins agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
56 mins agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
2 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
2 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
3 hrs agoLIVE: परविंदर सिंह झोटा मर्डर के आरोपी अश्विनी की दुकान पर भीड़ ने लगाई आग
6 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
7 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
14 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
15 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines