NEET UG Paper Leak Update: नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बिहार पुलिस की स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों से पता लगा है कि जो विद्यार्थी पेपर की डिमांड कर रहे थे, उनसे 30 लाख रुपये मांगे गए थे। इस मामले में अब 9 अभ्यर्थियों को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। वहीं, बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को छह पीडीसी (पोस्ट डेटेड चेक) मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि इनके पीछे माफिया का हाथ हो सकता है। पिछले महीने ही नीट परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसके लीक होने का संदेह जताया जा रहा है।
अब तक 13 लोग हो चुके गिरफ्तार
ईओयू के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मानवजीत सिंह ढिल्लों की ओर से चेक बरामद होने की पुष्टि की गई है। कहा जा रहा है कि जो लोग शक के घेरे में हैं, उनके पक्ष में ये चेक जारी किए गए हैं। ये भी आशंका जताई गई है कि पेपर एग्जाम से पहले उम्मीदवारों को मिल गया था। ईओयू की ओर से अब तक इस प्रकरण में 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपी बिहार के हैं, इनमें अभ्यर्थियों के अलावा परिजन भी शामिल हैं।
24 लाख अभ्यर्थियों ने दिया था पेपर
डीआईजी ने पुष्टि की है कि यूपी और महाराष्ट्र के 1-1 प्रतिभागी को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। वहीं, बिहार के सात लोगों को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। बता दें कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से किया जाता है। इस बार 571 शहरों के 4750 सेंटरों पर एग्जाम हुआ था। जिसमें 24 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने पेपर दिया था।
यह भी पढ़ें:लाखों की सैलरी, सरकारी नौकरी… इस पद के लिए नहीं मिल रहा कोई कैंडिडेट
इस परीक्षा का नतीजा 4 जून को आया था। जिसके बाद धांधली के आरोप लगे थे। नीट पास करने के बाद ही एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी माना है कि इस बार एग्जाम में 2 प्रकार की गड़बड़ी हुई है। ग्रेस नंबरों को लेकर भी सुधार करने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
51 mins agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
1 hr agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
3 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
3 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
4 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
6 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
6 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines