NEET UG 2024 Revised Result Out : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को नीट यूजी परीक्षा का रीवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद ये रिजल्ट घोषित किया है। आप अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें 5 मई को नीट यूजी परीक्षा 2024 हुई थी, जिसके बाद इसके नतीजों में हेराफेरी करने की बात सामने आई थी।
पास होने के लिए छात्रों को चाहिए होते हैं 50% नंबर
बता दें NEET UG 2024 में पास होने के लिए छात्रों को 50% नंबर चाहिए होते हैं। जारी रीवाइज्ड रिजल्ट में उन बच्चों का नाम हटा दिया गया है जिन पर एग्जाम में नकल करने के आरोप लगे थे। एनटीए द्वारा जारी रिजल्ट में 1567 बच्चों को जोड़ा गया है और 155 छात्रों के नाम को हटाया गया है। 5 मई को कुल 24 लाख छात्रों ने NEET UG 2024 में हिस्सा लिया था। 4 जून को इसका रिजल्ट जारी किया गया था। 4 जून जारी नतीजों में कुल 13.16 लाख उम्मीदवार पास हुए थे, जिनमें से करीब 67 उम्मीदवारों को 720 में से 720 अंक मिले थे। इसी बात पर विवाद था।
4 लाख छात्रों की बदली रैंक, घटी टॉपर्स की संख्या
NEET-UG 2024 के रिवाइज्ड रिजल्ट में 4 जून को जारी रिजल्ट के मुकाबले टॉपर्स की संख्या 61 से घटकर 17 हो गई है। इसके अलावा रिवाइज्ड नतीजों में 4 लाख छात्रों की रैंक भी अब बदल गई है। बता दें फिजिक्स के एक सवाल के कारण ऐसा हुआ है। दरअसल, मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को बताया गया था कि नीट एग्जाम में फिजिक्स के एक सवाल के दो आप्शन सही थे। लेकिन कोर्ट ने एक समिति बनाकर इसका एक विकल्प चुनने को कहा था। साथ ही NTA को रिवाइज्ड रिजल्ट जारी करने को निर्देश दिया था।
ऐसे चेक करें रीवाइज्ड रिजल्ट चेक?
नीट यूजी एग्जाम का रीवाइज्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर अपलोड है। वेबसाइट पर जाकर आप नीट यूजी रीवाइज्ड रिजल्ट पर क्लिक करें। फिर नया विंडो खुलने पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। Enter दबाने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आएगा। आप इसे डाउनलोड कर Save कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2024 Revised Result: नीट यूजी का रीवाइज्ड रिजल्ट जारी, जानें कहां देखें
ये भी पढ़ें: NEET UG 2024 City Intimation Slip जारी, भाषा के आधार पर तय होगा पेपर का रंग
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines