Professionals considering new job: इंडिया में नौकरीपेशा तकरीबन 88 फीसदी लोग साल 2024 में नई नौकरी की खोज में हैं, यह अलग-अलग कारणों से अपनी वर्तमान कंपनी को छोड़ना चाहते हैं। व्यवसाय और रोजगार-केंद्रित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म LinkedIn की एक रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार लिंक्डइन नौकरीपेशा 1097 लोगों पर किए सर्वे पर यह रिपोर्ट तैयार की है। यह लोग फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों तरह की जॉब करने वाले प्रोफेशनल थे। लिंक्डइन का यह सर्वें देशभर में 24 नवंबर से 12 दिसंबर 2023 के बीच हुआ है।
37 फीसदी लोगों ने सैलरी हाइक अपनी नई नौकरी तलाशने की वजह बताई है
सर्वें में लोगों से कई सवाल पूछे गए। मसलन, वर्तमान जिस कंपनी में वह काम कर रहे हैं उसका वर्क कल्चर कैसा है? क्या वह मिल रही सैलरी से संतुष्ट हैं, अगर वह आगे नौकरी बदलना चाहते हैं तो इसके प्रमुख कारण क्या हैं। किस मुद्दों पर ध्यान में रखकर वह अपनी दूसरी नौकरी खोज रहे हैं। सर्वें में अधिकांश लोगों ने साल 2024 में नई नौकरी खोजने की बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार 42 फीसदी लोग अच्छा वर्क और लाइफ बैलेंस चाहते हैं। इसके अलावा सर्वें में शामिल कुल लोगों में से 37 फीसदी लोगों ने सैलरी हाइक अपनी नई नौकरी तलाशने की वजह बताई है।
लगातार नौकरी में कम्पटीशन बढ़ता जा रहा है
रिपोर्ट के अनुसार लगातार नौकरी में कम्पटीशन बढ़ता जा रहा है। लोग चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल के बीच बढ़ी हुई सैलरी और वर्क कल्चर के लिए बार-बार जॉब बदलने से भी गुरेज नहीं करते। रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में 2022 के मुकाबले नौकरी बदलने की बात कहने वाले 4 फीसदी लोग ज्यादा हैं। 2022 में भी लिंक्डइन ने यह सर्वे किया था, जिसमें 84 फीसदी लोगों ने नई नौकरी तलाशने की बात कही थी।
नौकरी के लिए वीडियो फॉर्मेट और डिजिटल रिज्यूम बनाया
रिपोर्ट के अनुसार 79 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जो अपने वर्तमान पेशे को छोड़कर नया व्यवसाय या पेशा अपनाना चाहते हैं। यह लोग अपनी वर्तमान ग्रोथ से संतुष्ट नहीं है, ऐसे में वह सोचते हैं कि अगर वह नए पेशे में हाथ अजमाएं तो शायद उनकी स्थिति सुधरेगी। इसके अलावा नौकरी तलाशने में लोग अब डिजिटल हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार करीब 72 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उन्होंने नौकरी के लिए वीडियो फॉर्मेट और डिजिटल रिज्यूम बनाया है। इसके अलावा 81 फीसदी लोगों ने नई नौकरी ढूंढने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को कारगर बताया है।
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में आज ठाकरे बंधुओं का गर्जना मोर्चा, CJP नेता भी होंगे शामिल
43 mins agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
7 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
8 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
9 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
10 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
10 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
12 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
13 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
14 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines