Naveen Patnaik Meets BJP MLA Laxman Bagh: ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 24 साल से प्रदेश की सत्ता में काबिज बीजद की नवीन पटनायक सरकार को बेदखल कर दिया। बीजेपी ने मोहन चरण माझी को प्रदेश का सीएम बनाया है। ऐसे में करीब 24 साल बाद प्रदेश की बागडोर एक बार फिर किसी आदिवासी नेता के हाथ में है। इस बीच माझी सरकार ने विधानसभा का सत्र बुलाया है। नई विधानसभा में सभी विधायक विधानसभा सदस्य की शपथ ले रहे हैं। इस दौरान शपथ लेने पहुंचे पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने नवनिर्वाचित भाजपा विधायक लक्ष्मण बाग को बधाई दी। जिन्होंने कांताबंजी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री को हराया था।
जानकारी के अनुसार जब पूर्व सीएम नवीन पटनायक शपथ लेने के बाद सदन की वेल से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर भाजपा विधायक पर पड़ी। इस दौरान भाजपा विधायक भी अपनी जगह पर खड़े हो गए और उन्होंने खड़े होकर पूर्व सीएम का अभिवादन किया। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हुई। भाजपा विधायक ने हाथ जोड़कर बाग से पूछा आप कैसे हैं? इस पर पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि ओह! आपने मुझे हरा दिया।
दो सीटों से चुनाव लड़े थे पूर्व सीएम
पूर्व सीएम नवीन पटनायक के साथ औल विधायक और ओडिशा के पूर्व मंत्री प्रताप केसरी देब भी मौजूद थे। उन्होंने भी भाजपा विधायक लक्ष्मण बाग को बधाई दी। बता दें कि कांताबंजी सीट से भाजपा विधायक लक्ष्मण बाग ने पूर्व सीएम नवीन पटनायक को 16 हजार से अधिक वोटों से हराया। बता दें इस बार के विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने गंजाम जिले की कांताबंजी और पारंपरिक सीट हिंजिली से चुनाव लड़ा था।
बीजेपी ने पहली बार अपने दम पर बनाई सरकार
बता दें कि ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 78 सीटें जीतकर पहली बार अपने दम पर सरकार बनाई है। इससे पहले बीजेपी 2000 से लेकर 2009 तक बीजद के साथ गठबंधन सरकार का हिस्सा रह चुकी है। इस बार के चुनाव में बीजेडी को 51, कांग्रेस को 14, सीपीआईएम को 1 और निर्दलीय को 3 सीटें मिलीं। 147 सदस्यीय विधानसभा में 82 सदस्य पहली बार विधायक बने हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘मैंने कोई शिकायत नहीं दी, कोरे कागज पर कराए साइन’, कंचनजंगा रेल हादसे की महिला यात्री का दावा
ये भी पढ़ेंः मराठा Vs OBC : लक्ष्मण हाके के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, रास्ता रोककर जलाया टायर
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
45 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
50 mins agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
1 hr agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
11 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
13 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines