National War Memorial in NCERT Syllabus: शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा 7 के एनसीईआरटी कोर्स में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial in NCERT Syllabus) पर एक चैप्टर शामिल किया गया है। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक शीर्षक वाला ये चैप्टर क्लास के सामाजिक विज्ञान कोर्स का हिस्सा होगा।
सैनिकों के बारे में जानेंगे छात्र
यह चैप्टर छात्रों को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इसके इतिहास और महत्व के बारे में बताने के लिए शामिल किया गया है। इसमें राष्ट्र की सेवा में भारतीय सशस्त्र बलों के बलिदानों पर भी चर्चा की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, एनसीईआरटी कोर्स में इस अध्याय को शामिल करना युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करने की दिशा में एक कदम है। इससे उन्हें भारत के सशस्त्र बलों के इतिहास और उसके सैनिकों द्वारा किए गए बलिदानों के बारे में जानने में भी मदद मिलेगी।
बदलाव के पीछे ये है उद्देश्य
अध्याय का प्राथमिक फोकस राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (एनडब्ल्यूएम) के पीछे के इतिहास, महत्व और अवधारणा के बारे में जानकारी देना है। इसके अलावा यह भारत की आजादी के बाद राष्ट्र की सेवा में सैनिकों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान पर भी केंद्रित होगा। रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय ने स्कूली बच्चों में देशभक्ति, कर्तव्य की भावना, साहस और बलिदान की भावना को बढ़ावा देने के इरादे से इस प्रयास में सहयोग किया है।
इसके अलावा, इस पहल का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है। चैप्टर में दो दोस्तों का चित्रण है, जो एक दूसरे को पत्र दे रहे हैं। अपनी स्वतंत्रता के लिए आभार व्यक्त करते हैं, जो बहादुर सैनिकों के बलिदान से संभव हुआ है। मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि एनसीईआरटी कोर्स के लेखकों ने उस गहरे भावनात्मक प्रभाव और जुड़ाव को कुशलता से पेश किया है।
बता दें कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (राष्ट्रीय समर स्मारक) की स्थापना जनवरी 2019 में की गई थी। यह देश की सेवा करने वाले साहसी सैनिकों के सम्मान में समर्पित एक राष्ट्रीय स्मारक के रूप में खड़ा है।
संबंधित खबरें
'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
1 hr ago5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए भारत को करना होगा और इंतजार, जानें वजह
1 hr agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
1 hr ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
1 hr agoट्रेन में रील चलाने और शोर मचाने पर भारी जुर्माना, जब्त हो सकता है टिकट
2 hrs agoLIVE: संविधान दिवस पर जारी होगा PDA जन-मन घोषणा पत्र, अखिलेश यादव का ऐलान
3 hrs agoवोटर लिस्ट में नाम गायब है तो क्या करें? देखें आसान ऑनलाइन तरीका
4 hrs agoरांका-दास की बेल प्रोसेस के बीच मजिस्ट्रेट को मिली धमकी, NCR दर्ज
12 hrs ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
14 hrs agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines