ईडी ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड मामले से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे का नाम शामिल हैं। इसके विरोध में आज पार्टी के देशभर में स्थित कार्यालयों पर कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। रविशंकर प्रसाद ने इस दौरान राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधा।
नेहरू खानदान की जागीर नहीं
बीजेपी सांसद ने कहा कि नेशनल हेराल्ड नेहरू खानदान की जागीर कभी नहीं रही। इसमें बड़े-बड़े लोगों ने सहयोग किया है। 2008 में इसका प्रकाशन बंद हो गया। इसके बाद 2009 में लोन दिया गया। फिर कहा गया कि लोन चुका नहीं सकते। फिर यंग इंडिया कंपनी जिसके 76 प्रतिशत शेयर राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पास थे। यंग इंडिया ने 50 लाख रुपये में एजेएल का अधिग्रहण कर लिया। इससे एजेएल की 99 प्रतिशत हिस्सेदारी मिल गई।
गांधी मॉडल ऑफ करप्शन
इसी तरह से तीन करोड़ की जमीन हरियाणा में भी खरीदी जाती है फिर 58 करोड़ में बेच दी जाती है। यह गांधी मॉडल ऑफ करप्शन है। 25 तारीख को इस मामले की सुनवाई होगी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस मामले में जमानत पर है। उन्होंने मामले को खत्म करने के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए या नहीं? नरेंद्र मोदी की सरकार कानून को अपना काम करने देगी।
अच्छे लोग नहीं
सरदार पटेल ने कहा था कि नेशनल हेराल्ड को पैसा देने वाले लोग अच्छे लोग नहीं हैं। फिर भी एक अखबार जिसे कांग्रेस पार्टी का पूरा संरक्षण, प्रचार और संरक्षण प्राप्त था, वह क्यों नहीं पनप सका? क्योंकि यह अखबार केवल विज्ञापन जुटाने और सरकारी सहयोग से संपत्ति बनाने का साधन था। जिस अखबार से आजादी की लड़ाई लड़ रहे लोगों की आवाज को मजबूत करने की उम्मीद थी, उन्होंने उस अखबार को निजी व्यवसाय, एटीएम बना दिया!
ये भी पढ़ेंः नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल का नाम क्यों, वो सबकुछ जो जानना जरूरी? अब आगे क्या
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में फायरिंग की असल वजह आई सामने, 5 लोगों की हुई है मौत
5 mins agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
36 mins ago4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर मतगणना आज, UP-बिहार में किसके बीच टक्कर?
40 mins agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
52 mins agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
8 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
8 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
9 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
9 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
10 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines