Naresh Goyal Break down in ED Court: जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल चर्चा में हैं। चर्चा में उनके द्वारा किया गया घोटाला नहीं बल्कि पेशी के दौरान जज से की गई विनती है। शनिवार को उन्होंने पेशी के दौरान उन्होंने कहा कि वह जिदंगी की आस खो चुके हैं। उन्होंने कहा वह बहुत परेशान हो चुके हैं।
अदालत में जज के सामने हाथ जोड़कर खड़े नरेश गोयल ने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी अनिता की बड़ी कमी खलती हैं वह कैंसर के लास्ट स्टेज में हैं। बता दें कि नरेश गोयल को केनरा बैंक से 538 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में ED ने एक सितंबर 2023 को गिरफ्तार किया था। वह अभी मुंबई की आर्थर रोड़ जेल में बंद हैं। उन्होंने जमानत के अर्जी दायर की थी। जिस पर शनिवार को सुनवाई शुरू हुई।
यह भी पढ़ेंः कौन हैं किसान की बेटी निगार शाजी, जिसकी मेहनत से आदित्य L1 ने रचा इतिहास
उनका शरीर कांप रहा था- जज
कोर्ट रूम की रिकाॅर्ड डायरी के अनुसार जज ने कहा कि मैंने सुनवाई के दौरान उनकी बातों को ध्यान से सुना। उनका शरीर कांप रहा था। मैंने उनको आश्वस्त किया कि उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा। गोयल ने कहा कि उनकी बीमार पत्नी बिस्तर पर हैं। इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। उनकी बेटी भी बीमार चल रही है। इसके अलावा उन्हें भी हार्ट, प्रोस्टेट जैसी गंभीर बीमारियां हैं। उन्होंने कहा कि वह गुनहगार नहीं हैं। बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी
कैसे आसमान से जमीन पर उतरी जेट एयरवेज
नरेश गोयल के पिता का देहांत 11 साल की आयु में हो गया। इस दौरान परिवार पर कर्ज था। कर्ज के कारण उन्हें अपना पैतृक मकान नीलाम करना पड़ा। इसकेे बाद 1967 में उन्होंने अपने मामा की ट्रैवल एजेंसी में बतौर कैशियर काम किया। यहां उन्हें 300 रुपए महीने की सैलरी मिलती थी। इसके बाद वे ट्रैवल के बिजनेस में उतर गए। 5 मई 1993 को उन्होंने दो विमानों के साथ जेट एयरवेज की शुरुआत की थी। 2006 में उन्होंने 50 करोड़ डाॅलर में एयर सहारा को खरीद लिया।
यह भी पढ़ेंः मुस्लिम महिला तलाक के बाद गुजारे भत्ते की हकदार है या नहीं, क्या कहता Bombay High Court का फैसला?
इसके बाद कंपनी घरेलु बाजार में इंडिगो और गो एयर जैसी कंपनियों से पिछड़ गई। जनवरी 2019 में कंपनी से बैंकों से लिए गए लोन को भरना बंद कर दिया। 17 अप्रैल 2019 को जेट ने अपनी आखिरी उड़ान अमृतसर से मुंबई के लिए भरी थी।
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पहले चरण का शेड्यूल
7 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
38 mins agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
3 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
5 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
8 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines