हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Narayana Murthy ने स्कूली बच्चों से क्यों कहा?  'मैं नहीं चाहता कि तुम मेरे जैसे बनो' मैं चाहता हूं कि तुम...

Narayana Murthy ने स्कूली बच्चों से कहा कि उनके पिता ने उन्हें टाइम मैनेजमेंट करना सिखाया था, वह सरकारी स्कूल से पढ़ें हैं।

विज्ञापन
Narayana Murthy Infosys Founder

Narayana Murthy: इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति ने मंगलवार को एक स्कूल में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं नहीं चाहता कि तुम मेरे जैसे बनो। उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहता हूं कि तुम राष्ट्र की भलाई के लिए मुझसे भी बेहतर बनो। दरअसल, वह बेंगलुरु के बयातारायणपुरा स्थित माउंट एवरेस्ट स्कूल में Teach for India’s Leaders Week कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे ।

सरकारी स्कूल में पढ़ता था

इस दौरान 7वीं और 8 के छात्रों ने उनसे सवाल किया कि हम आपके जैसा बनने के लिए क्या करें? छात्रों के सवाल का जवाब देते हुए नारायणमूर्ति ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि आप मेरे जैसे बनें… मैं चाहता हूं कि आप मुझसे बेहतर बनें। नारायणमूर्ति ने अपने संबोधन के दौरान कई विषय पर छात्रों से बात की। उन्होंने कहा कि में मैं भी आपकी तरह ही सरकारी स्कूल में गया था, जहां मुझे आपके जैसे ही शिक्षकों ने पढ़ाया है।

ये भी पढ़ें: एडवांस बुकिंग के बाद नहीं दिया था रूम, अब OYO को देने पड़ेंगे 16 लाख, जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

पिता ने सिखाया टाइम मैनेजमेंट

नारायणमूर्ति ने कहा कि मैं विज्ञान और गणित में तो अच्छा था लेकिन इतिहास, नागरिक शास्त्र और भूगोल में थोड़ा कमजोर था। उन्होंने छात्रों को बताया कि उनके पिता ने उन्हें टाइम टेबल के माध्यम से टाइम मैनेजमेंट सिखाते थे, जिससे ही उन्होंने समय प्रबंधन का महत्व सीखा है। उनका कहना था कि उनके पिता द्वारा सिखाया अनुशासन का यह पाठ उन्हें तब काम आया जब उन्होंने SSLC परीक्षा में राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने कहा कि उनके पिता के निरंतर सुधार पर जोर देने ने उन्हें एकेडमिक रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें: ‘पूर्व जन्म में तुम मेरी गर्लफ्रेंड थीं’, यह कहकर योगा टीचर ने किया NRI महिला से रेप, FIR दर्ज

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नौकरी ढूंढने आए थे, किडनी से हाथ धो बैठे! किस तरह भारत में 3 विदेशी बन गए शिकार?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola