Namo Bharat Train Timings Change: नमो भारत ट्रेन रविवार को भाई दूज के मौके पर अब सुबह 6 बजे ही चलना शुरू हो जाएगी। रविवार को ये ट्रेन पहले 8 बजे चलना शुरू होती थी। बहनों के लिए ये फैसला बड़ी सौगात माना जा रहा है। NCRTC के अनुसार नमो भारत ट्रेन के संडे टाइमिंग्स में बदलाव किया गया है। ये ट्रेन अब अपनी सामान्य टाइमिंग से 2 घंटे पहले सेवा देना शुरू कर देगी। जल्द ही यह ट्रेन दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर के परिचालन खंड पर दौड़ती दिखेगी। रेलवे के अनुसार यह ट्रेन रविवार को पहले सुबह 8 बजे से शाम को 6 बजे तक संचालित होती थी। लेकिन अब नमो भारत का आवागमन रात को 10 बजे तक होगा। वहीं, अन्य दिनों यह ट्रेन सुबह 6 बजे अपनी सेवा देना शुरू करती है। भाई दूज पर लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें:राजस्थान में YouTube देख कर दी मरीज की ECG; हेल्पर की करतूतों का वीडियो वायरल
वहीं, ट्रेनों की परिचालन संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। इसके फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही दिल्ली के न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद के बीच भी इसका ट्रायल शुरू होना है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर पर जल्द इस ट्रेन के शुरू होने की उम्मीद है। 82 किलोमीटर के इस ट्रैक पर जल्द आवागमन शुरू हो जाएगा। जिसके बाद दिल्ली और मेरठ के बीच सफर सिर्फ 1 घंटे का रह जाएगा। फिलहाल यह ट्रेन मेरठ साउथ से लेकर रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम के साहिबाबाद स्टेशन के बीच ही चल रही है। जो 42 किलोमीटर कवर करती है।
54KM में कवर होंगे 11 स्टेशन
साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर ट्रायल संपन्न होने के बाद इस दूरी में 12 किलोमीटर का इजाफा हो जाएगा। जिसके बाद यह ट्रेन 54 किलोमीटर का एरिया कवर करेगी। जिसमें लगभग 11 स्टेशन शामिल होंगे। आपको बता दें कि न्यू अशोक नगर और आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन हैं। आरआरटीएस के जिन स्टेशनों में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिलती है, उनमें आनंद विहार सबसे अव्वल है। इस स्टेशन से ब्लू और पिंक मेट्रो लाइनें कनेक्ट होती हैं। आनंद विहार स्टेशन दिल्ली और यूपी के कौशांबी के आईएसबीटी के साथ जुड़ाव में यात्रियों के लिए अहम है। इस स्टेशन को मौजूदा समय में मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन के तौर पर डेवलप किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:ओडिशा में 7 लोगों की मौत का सच आया सामने, कहां और कैसे हुआ हादसा?
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
27 mins agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
8 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
9 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
10 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
11 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
12 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
13 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
14 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines