Unique Method of Gold Smuggling: महाराष्ट्र के नागपुर में कस्टम अधिकारियों ने तस्करी करके लाया गया करीब दो करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है। इस बरामदगी में हैरानी की बात ये है कि तस्कर दो करोड़ रुपये के इस सोने को पिघलाकर कॉफी मेकर में भरकर लाया था। चेकिंग के दौरान बरामद सोने का वजन 3.49 किलो है।
3.49 किलो है सोने का वजन
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, नागपुर सीमा शुल्क विभाग ने सोने की तस्करी का एक मामला दर्ज किया है, जिसमें कॉफी मेकर मशीन में सोना छिपा कर लाया गया था। प्रोफाइलिंग के आधार पर एक पैक्स को रोका गया और 3.497 किलोग्राम वजन का कच्चा सोना बरामद किया गया है। अधिकारियों बताया कि इस सोने की कीमत करीब 2.01 करोड़ रुपये है। सोना जब्त कर लिया गया है।
प्राइवेट पार्ट में छिपा कर लाए थे दो किलो सोना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले भी सोने की तस्करी का अजीबोगरीब मामला सामने आया था। 19 सितंबर को नागपुर एयरपोर्ट पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दो युवकों को पकड़ा था। ये दोनों शख्स अपने प्राइवेट पार्ट में दुबई से 2 किलो सोने का पेस्ट छिपाकर लाए थे। आरोपी शाहिद नालबंद और पीरबाबा कलंदर बाबूसा सौदागर कर्नाटक राज्य के रहने वाले हैं।
बेग, चप्पल और जूतों में ऐसे लाते हैं सोना
बता दें कि सोने की तस्करी के कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आए हैं। हालांकि ज्यादातर मामले प्राइवेट पार्ट में सोने को छिपाकर लाने होते हैं। लेकिन कुछ लोग अपने बैगों में, चप्पलों में या अन्य सामानों में गोल्ड की फॉइल (पतरें) के रूप में छिपाकर भी लाते हैं। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले पकड़े गए हैं।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका गिरफ्तार? आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी
49 mins agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
3 hrs agoLIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
12 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
13 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
14 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines