Nagaland CM OSD Nellayappan House: कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। कहते हैं जीवन में सपने देखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। इसके लिए की गई कड़ी मेहनत आपको सफलता के मुकाम तक ले जाती है। नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के विशेषाधिकारी (OSD) नेल्लायप्पन बी ने कुछ ऐसा ही कर इस बात को साबित किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर नए और पुराने घर का फोटो शेयर किया है। जिसे देख लोग शिक्षा के जरिए अपने हालात बदलने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
एक कमरे वाले फूस के घर में रहते थे नेल्लायप्पन
नेल्लायप्पन बी ने अपने पुराने और नए घर का फोटो शेयर करते हुए एक्स अकाउंट पर लिखा- मैं 30 साल की उम्र तक अपने माता-पिता और 4 भाई-बहनों के साथ इस एक कमरे वाले फूस के घर में रहता था। शिक्षा, समर्पण और कड़ी मेहनत के जरिए आज इस स्थिति तक पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कमेंट्स की आई बाढ़
बुधवार को पोस्ट किए गए इस ट्वीट को अब तक 621.9K Views और 11,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। उनके इस ट्वीट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई यूजर उनकी यात्रा से सीख लेने की बात कह रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट कर कहा- “एक्स ऐप पर आज की सबसे अच्छी चीज!” वहीं दूसरे ने लिखा- यह प्रेरणादायक है सर! तीसरे यूजर ने लिखा- “बधाई, सही शिक्षा ही सफलता की कुंजी है।
स्कूल शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर
नेल्लायप्पन बी की प्रोफाइल के अनुसार, वह सीएम के विशेषाधिकारी होने के साथ ही स्कूल एजुकेशन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने अपने लिंक्डइन अकांउट के बायो में लिखा है- एक शिक्षक जिसे वंचित बच्चों के उत्थान की अधिक चिंता है। एक प्रशासक जो ईमानदारी और टीम वर्क में विश्वास करता है। एक शिक्षार्थी जो मानता है कि जिस किसी से भी हम मिलते हैं, वह कुछ न कुछ जानता है। वह मानता है कि लोगों की सेवा ही भगवान की सेवा करना है।
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
2 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
3 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
4 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
5 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
5 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
6 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines