Nag Panchami 2023: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में सोमवार को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में प्रत्येक वर्ष नाग पंचमी पर सामाजिक सद्भाव बढ़ाने के मकसद से कई तरह के आयोजन होते हैं। इसके अलावा, कुश्ती-दंगल जैसी प्रतियोगिताएं भी होती हैं। वहीं, देशभर में नाग पंचमी के दिन तरह-तरह के मिथक आज भी मौजूद हैं, जैसे- सांप को दूध पिलाना। यहां पर हम बता रहे हैं सांप-नाग को लेकर 6 ऐसे मिथक, जो आपको जागरूक करेंगे।
सांप नहीं पीते हैं दूध
इसे आस्था कहें या फिर अंध विश्वास, लेकिन यह आज भी कायम है कि सांप दूध पीते हैं, जबकि यह सरासर गलत है। वैज्ञानिकों का कहना है कि नाग पंचमी त्योहार पर देश में कई जगहों पर सांप को दूध पिलाना आस्था माना जाता है। सच बात तो यह है कि सांप विशुद्ध रूप से मांसाहारी जीव है, ऐसे में वह दूध नहीं पीता है। सांप के भोजन में मेंढक और चूहा समेत अन्य जीव शामिल हैं। ऐसे में लोगों को अपना यह भ्रम दूर कर लेना चाहिए।
न करें सांप की पूजा
नामी लेखक खुशवंत सिंह की मशहूर कहानी ‘The Mark of Vishnu’ याद है ना, जिसमें सांप को दूध पिलाने के चक्कर में इसका नायक विष्णु मारा जाता है। सांप एक खतरनाक जीव में शुमार है, इसलिए उसे दूध पिलाने और उसकी पूजा करने की कोशिश नहीं करें। सावन के महीने में खासकर नाग पंचमी के दिन सांप को दूध पिलाने और पूजा करने की बातें सामने आती हैं, लेकिन ऐसा नहीं करें, क्योंकि स्वभाव के चलते सांप लोगों को काट भी सकता है। पूजा करना और दूध पिलाना जानलेवा साबित हो सकता है।
बीन की धुन पर नहीं नाचते
कई हिंदी फिल्मों में सांप को दूध पिलाने के दृष्य फिल्माए गए हैं। इसके चलते भी लोगों को भ्रम है कि सांप बीन की धुन पर नाचते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि सांप को सुनाई नहीं देता है तो बीन की धुन पर नाचने का सवाल ही नहीं पैदा होता है। दरअसल, बीन बजाने के दौरान सपेरा बार-बार पैर हिलाता है, जिसके चलते आसपास कंपन से सांप भी हिलता-डुलता है और लोगों को लगता है कि सांप नाच रहा है। इस दौरान डर की वजह से फन भी फैलाता है।
करतब दिखाने में अक्षम होते हैं
ज्यादातर लोग मानते हैं कि सांप करतब दिखाते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। जो सांप सुन नहीं सकते और देख नहीं सकते, वह करतब कैसे कर सकते हैं? जबरन करतब दिखाने के बाद जब भूख से तड़प रहा सांप दूध गटक लेता है तो यह दूध उसके फेफड़ों में प्रवेश कर जाता है। इसके कारण उसने निमोनिया तक हो जाता है। बावजूद इसके लोग सांप को जबरत दूध पिलाते हैं और कई बार सांप इससे मर भी जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav क्या सलमान खान का कर चुके हैं ‘अपमान’, राजनीति में एंट्री को लेकर भी आया बयान
कुछ फिल्मों में दिखाया गया है कि सांप-नाग अपने साथी की हत्या का बदला मनुष्यों से लेते हैं। यह भी मिथक है कि सांप अपने आंखों में कैमरे जैसी कोई चीज रखते हैं और फोटो खींच लेते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि सांप एक दुर्बल और मंदबुद्धि जीव होता है। सांपों को अक्सर कुछ याद नहीं रहता है तो बदला लेना कैसे याद रहेगा?
यह भी पढ़ें: Luna-25 crashes: वे तीन कारण, जिसके चलते रूस का लूना-25 मिशन चांद पर उतरने से पहले हुआ फेल
इच्छाधारी सांप भी एक मिथक
बहुत-सी हिंदी फिल्मों में दिखाया गया है कि सांप अपनी इच्छा से मनुष्य का रूप धरते हैं और फिर दोबारा सांप बन जाते हैं, लेकिन यह सौ प्रतिशत गलत है। सांप को ऐसी कोई सिद्धि हासिल नहीं है। यह सिर्फ एक कल्पना है, जिसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
25 mins agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
1 hr agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
2 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
3 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
3 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
5 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines