China Pneumonia Outbreak: कोरोना महामारी के बाद अब चीन में एक और खतरनाक बीमारी फैलने लगी है। इस अजीब बीमारी ने दुनियाभर को डरा दिया है। इसे लेकर भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है। भारत सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में इस रहस्यमयी बीमारी का जोखिम बढ़ता जा रहा है। यह बीमारी बच्चों को अपनी चपेट में ले रही है और मरीजों से अस्पताल भरे हुए हैं। इमर्जेंसी वार्ड में मरीजों की लाइन लगी हुई है।
जहां यह बीमारी फैल रही है वहां स्कूलों को बंद कर दिया गया है और अभिभावकों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इस बीमारी से सांस लेने में दिक्कत आ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया है और चीन से जानकारी मांगी है। 22 नवंबर को WHO ने इसके बारे में जानकारी मांगी है।
ये भी पढ़ें-Cyber Crime: सावधान! फ्रॉड के इस तरीके पर विश्वास नहीं होगा, 60 रुपए के चक्कर में गंवाए 16 लाख
माइकोप्लाज्मा निमोनिया के मामले चीन में लगातार बढ़ रहे हैं। इसे रहस्यमयी निमोनिया आउटब्रेक कहा जा रहा है। यह बीमारी उत्तरी चीन में फैल रही है। जिसमें निमोनिया जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं और फेफड़ों में भी दिक्कत आ रही है। कोरोना के बाद से पूरी दुनिया इस बात को लेकर डरी हुई है कि चीन अपने यहां आई किसी नई बीमारी के बारे में बताएगा नहीं, जिससे यह बीमारी फैल जाएगी।
देखिए-चीन में तेजी से फैल रही बीमारी पर रिपोर्ट
क्या है माइकोप्लाज्मा निमोनिया
माइकोप्लाज्मा निमोनिया को मिस्टीरियस निमोनिया भी कहा जा रहा है। यह बीमारी एक तरह के बैक्टीरिया की वजह से होती है। यह ज्यादातर बच्चों में होती है। सूखी खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत इसके प्रमुख लक्षण हैं। माइकोप्लाज्मा निमोनिया छोटे बच्चों को प्रभावित करने वाला एक सामान्य बैक्टीरियल इनफेक्शन है। माइकोप्लाज्मा निमोनिया संक्रमण के मामलों की संख्या सांस के लक्षणों वाले लगभग एक-चौथाई मामलों के लिए जिम्मेदार है। चाइना डेली ने पिछले महीने बच्चों में माइकोप्लाज्मा निमोनिया के मामलों में वृद्धि का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट दी थी।
ये भी पढ़ें-Explainer: दुनिया की पहली जीन थेरेपी ट्रीटमेंट को मंजूरी से लाखों मरीजों को कैसे होगा फायदा? समझिए यहां
संबंधित खबरें
90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
35 mins agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
50 mins ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
13 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
14 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
15 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
16 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines