MP Upcoming Election BJP Big Meeting (कुमार गौरव): विधानसभा सभा चुनाव के लिए सभी पार्टी अपने-अपने दांव लगा रही है और जीत की योजना बना रही है। अब इसी बीच मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने भी आज यानी बुधवार को भोपाल में एक बड़ी बैठक बुलाई। इस बैठक में नेताओं को विधान सभा चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में नेताओं के साथ पार्टी की जीत के लिए तमाम अरचनों से निकलने की योजना बनाई गई।
एमपी चुनावी रणनीति की जिम्मेदारियां
मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में बीजेपी ने बुधवार को बैठक बुलाई। इस बैठक में कई राज्यों के बीजेपी नेता और सदस्य पहुंचे, जहां उन्हें चुनावी रणनीति की जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में चुनावी प्रचार और पार्टी की जीत में आने वाली सभी अरचनों के सॉल्यूशन निकालने की जिम्मेदारी दी गई है।
एमपी चुनाव में कई राज्यों के नेता शामिल
एमपी में सभी क्षेत्र में कम से कम 4 विधानसभा सीट है और अधिक से अधिक 6 विधानसभा सीट है। इन सीटों के लिए दूसरे राज्यों से बीजेपी नेता और सदस्यों को ड्यूटी पर लगाए गए है। चुनाव के शुरुआती दौर में यह सभी नेता सबसे पहले अपने क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उसके बाद अपने क्षेत्र के ही विशेष लोगों से भी मुलाकात करने की जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश के नेताओं का अहम रोल
जानकारी के अनुसार बैठक में एमपी में होने वाले अगामी चुनाव के कामों के लिए सबसे अधिक जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के नेताओं को दी गई। जिसमें प्रदेश के डिप्टी सी9एम ब्रजेश पाठक, दिनेश शर्मा, सुशील मोदी, मुख्तार अब्बास नकवी, स्वतंत्र देव सिंह, लक्ष्मीकांत, संतोष गंगवार, दिनेश खटीक, सुरेश राणा समेत कई नेता शामिल है।
नेताओं के चुने गए क्षेत्र
वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को छिंदवाड़ा और झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को शहडोल संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। राम रतन कुशवाहा को उमरिया की दिनेश प्रताप सिंह को रायसेन, बृजेश पाठक को भोपाल, स्वतंत्र देव सिंह को सतना, पंकज सिंह को विदिशा, हरीश द्विवेदी को ग्वालियर शहर और अनिल राजभर को सिओनी, दयाशंकर सिंह को बालाघाट, सुब्रत पाठक को सागर एसपी सिंह बघेल को भिंड,बेबी रानी मौर्य को ग्वालियर की जिम्मेदारी दी गई है।
मध्य प्रदेश चुनाव का टास्क सॉल्यूशन
मुख्तार अब्बास नकवी को खंडवा की जिम्मेदारी संभालेंगे,कपिल अग्रवाल दमोह,सुरेश राणा को सीधी और लक्ष्मी कांत वाजपेई को रीवा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में मध्य प्रदेश चुनाव की सभी टास्क कि जिम्मेदारी इन नेताओं को देकर बैठक समाप्त की गई। जिसके बाद सभी नेता अपने-अपने क्षेत्र को रवाना हो गए।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
16 mins agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
29 mins agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
10 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
11 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
13 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
13 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
14 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
14 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines