Monsoon in NCR: दिल्ली-एनसीआर में करीब एक सप्ताह से भीषण गर्मी के बाद वीकेंड पर मौसम सुहाना हो गया। रविवार को अल सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। इस दौरान एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो दूसरी ओर सड़कों पर जलभराव से समस्या खड़ी हो गई। लिहाजा लोगों ने अपने-अपने घरों में ही वीकेंड मनाया।
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिली राहत
रविवार को हुई बारिश से दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में ये मानसून की बारिश (Monsoon in NCR) है। अनुमान है कि अगले दो दिन में मानसून एनसीआर के पूरे इलाके को कवर कर लेगा। हालांकि मानसून की रफ्तार को धीमा बताया गया है।
गुरुग्राम की सड़कों पर भरा पानी
अचानक हुई इस बारिश के कारण लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिली है, लेकिन हरियाणा के गुरुग्राम में सड़कों पर भरा पानी लोगों के लिए समस्या बन गया। इस दौरान वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में सड़कों पर वाटर लॉगिंग साफ तौर पर देखी जा सकती है। गुरुग्राम के नरसिंह पुर चौक के पास दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (एनएच 48) पर भी पानी भर गया।
पंचकूला में नदी में बही कार
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हरियाणा के पंचकुला स्थित खरक मंगोली में बारिश के कारण नदी में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इस दौरान एक महिला की कार बह गई।
एएनआई के वीडियो में देखा जा सकता है कि कार नदी के पास खड़ी थी। महिला यहां एक मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। हादसे में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं क्रेन की मदद से कार को निकाला गया है।
संबंधित खबरें
सऊदी के 3 एयरपोर्ट्स के लिए 17 अक्टूबर तक एयर इंडिया की सभी उड़ानें रद्द
14 mins ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
51 mins ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
55 mins agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
1 hr ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
2 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
3 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
3 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
4 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
6 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines