Parliament Monsoon Session: 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलने वाला है।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पहले ट्वीट कर जानकारी दी थी कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विभिन्न विषयों पर उपयोगी चर्चा में योगदान देने का आग्रह है।
मानसून सत्र में होंगी 17 बैठकें
केंद्रीय ने कहा कि 23 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सोमवार को कहा कि संसद का मानसून सत्र पुरानी इमारत में शुरू होगा। विपक्षी दल भी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए कमर कस रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः भारत के बाहर इस देश में बनेगा आईआईटी कैंपस, जानें यूजी-पीजी के कितने स्टूडेंट्स ले सकेंगे एडमिशन
विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेर सकता है विपक्ष
संसद के मानसून सत्र में विपक्ष अलग-अलग मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर सकता है। दिल्ली में उपराज्यपाल को अधिक प्रशासनिक शक्तियां देने वाले केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार को घेर सकता है। इसके अलावा मणिपुर मुद्दे पर भी विपक्ष हंगामा कर सकता है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर केंद्र सरकार के विधेयक के खिलाफ समर्थन मांग रहे हैं।
बता दें कि केंद्र का अध्यादेश दिल्ली सरकार को सेवाओं पर अधिक विधायी और प्रशासनिक नियंत्रण देने वाले सुप्रीम कोर्ट के 11 मई, 2023 के फैसले को रद्द करता है। ऐसे मामलों में उपराज्यपाल को फैसले लेने का अधिकार देता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
49 mins ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
1 hr agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
4 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
4 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
4 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
7 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines