Monsoon Update: पूरे देश में मानसून जुलाई में आने वाला था, लेकिन IMD ने बताया कि यह समय से पहले ही पूरे देश में पहुंच चुका है। मानसून की बारिश कई राज्यों में तबाही बनकर बरसी। वहीं, दिल्ली में बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। राजधानी के तापमान में इन दो दिनों की बारिश से तेजी से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। रविवार को दिल्ली का तापमान लुढ़ककर 32.8 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
समय से पहले पहुंचा मानसून
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल मानसून समय से काफी पहले पहुंच गया है। सबसे पहले केरल में मानसून 24 मई को पहुंचा था, जो 2001 के बाद से चौथा सबसे जल्दी आने वाला मानसून है। वहीं, इस साल दिल्ली में 11वां सबसे जल्दी आने वाला मानसून यही है। मौसम विभाग ने बताया कि देश भर में मानसून 8 जुलाई तक पहुंचने वाला था, लेकिन यह 29 जून 2025 को राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बचे हिस्सों को कवर करता हुआ दिल्ली तक पहुंच गया।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में होगी ‘आर्टिफिशियल रेन’, सरकार 4 से 11 जुलाई के बीच करेगी टेस्ट
उत्तराखंड में बारिश का कहर
भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में काफी नुकसान हुआ है। दो दिन पहले ही बादल फटने से कई मजदूर बह गए थे। अब बारिश के बाद अलकनंदा नदी में उफान आ गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी बादल फट गया, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कई दिनों राज्य में बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।
राजधानी में कितनी बारिश
रविवार को दिल्ली के कई क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश हुई। दिल्ली के बेस वेदर स्टेशन सफदरजंग की बात करें, तो यहां सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 5.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। पालम में सबसे ज्यादा 13.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, उसके बाद आयानगर (9.9 मिमी), राजघाट (8.3 मिमी), लोधी रोड (5.3 मिमी), पूसा (1 मिमी) और नजफगढ़ (2 मिमी) में बारिश देखने को मिली।
कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने आज दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसी के साथ 1 जुलाई से 5 जुलाई तक हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। आने वाले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनिमान जताया गया है। वहीं, 30 जून को झारखंड और ओडिशा में कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 415 किलोमीटर सड़कों पर खर्चे होंगे 950 करोड़ रुपये, अब तक भरे गए 3400 गड्ढे
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
3 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
3 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
3 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
5 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
7 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
8 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
11 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines