Mohana Singh: मंगलवार को स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह को LCA Tejas उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर के तौर पर नियुक्त किया गया। भारतीय वायु सेना के विशिष्ट 18 ‘फ्लाइंग बुलेट्स’ स्क्वाड्रन में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। मोहना भारत के स्वदेशी ‘मेड इन इंडिया’ एलसीए तेजस फाइटर जेट के स्क्वाड्रन का संचालन कर रही हैं। मोहना सिंह को मिली इस जिम्मेदारी के बाद भारतीय वायु सेना में महिलाओं का कद और ज्यादा बढ़ गया है।
कौन हैं मोहना सिंह?
वह देश की पहली महिला लड़ाकू पायलटों में से एक हैं। मोहना 8 साल पहले फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुई थीं। ये अवनी चतुर्वेदी और भावना कांत के साथ फाइटर स्ट्रीम में आई थीं। मोहना सिंह की इस उपलब्धि ने भारतीय वायु सेना में महिलाओं का नाम और बढ़ गया है। मोहना सिंह की अन्य दो महिला स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ और स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी अब पश्चिमी रेगिस्तान में Su-30 MKI फाइटर जेट उड़ा रही हैं।
ये भी पढ़ें: IAS vs IPS: कौन कमाता है ज्यादा? पावर, जिम्मेदारियां और काम में क्या है अंतर?
हाल ही में जोधपुर में ‘तरंग शक्ति’ अभ्यास में उन्होंने सशस्त्र बलों के तीन उप प्रमुखों के साथ एक ऐतिहासिक उड़ान में भाग भरी थी। वह मिग-21 उड़ा रही थीं, और अब उन्हें पाकिस्तान की सीमा पर गुजरात सेक्टर में नलिया एयर बेस पर तैनात LCA स्क्वाड्रन में जगह दी गई है।
20 महिला फाइटर पायलट
भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर फोर्स मानी जाती है। जिसमें फिलहाल 20 महिला फाइटर पायलट तैनात हैं। वायुसेना ने 2016 में महिलाओं को फाइटर स्ट्रीम में जगह दी थी। पिछले साल दिसंबर में वायुसेना ने नॉन-ऑफिसर कैडर में 153 अग्नीवीर वायु (महिला) को जगह दी थी।
आपको बता दें कि तेजस को देश की सुरक्षा में इजाफा करने के लिए लाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही पुराने मिग सीरीज के एयरक्राफ्ट्स को हटाकर इसका नया वर्जन लाया जाएगा। तेजस का अपग्रेडेड वर्जन MK-1A भारतीय वायुसेना को अक्टूबर के आखिर तक मिलने की संभावना है। भारतीय वायुसेना को पहला लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस MK-1A मिलने जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Election 2024: मुफ्ती परिवार की साख दांव पर, इल्तिजा पर सबकी नजर, 5 हाॅट सीटें
संबंधित खबरें
JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 mins agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
1 hr agoLIVE: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस के संदिग्धों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड
1 hr agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
1 hr agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
1 hr agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
13 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
14 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
15 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
16 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines