ठाकुर भूपेंद्र सिंह, गुजरात: गुजरात के महेसाणा जिले का सूर्य मंदिर के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध गुजरात का मोढेरा गांव अब देश का पहला चौबीसों घंटे और सातों दिन सौर ऊर्जा से संचालित गांव बनने जा रहा है। यानि सूर्य का गांव अब सूर्य की रोशनी से चलेगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के दौरे पर कल यानि 9 अक्टूबर के दिन मोढेरा को सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित करेंगे।
इस गांव में स्थित मोढेरा सूर्य मंदिर समेत गांव के सभी घरों में तमाम कामकाज सूर्य की ऊर्जा से होंगे। ऐसे में कह सकते हैं कि अब यह गांव की सूर्य से संचालित होगा। केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर दो चरणों में इस सोलर विलेज बनाया है। विश्व प्रसिद्ध मोढेरा को आधुनिक समय में नई पहचान देने के लिए सरकार ने 80.66 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मोढेरा को सोलर विलेज बनाने के लिए मेहसाणा जिले के सुजानपुरा में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम का पावर सेंटर बनाया गया है यह सूर्य मंदिर से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इससे मोढेरा को चौबीसों घंटे सौर ऊर्जा आधारित बिजली मिलेगी। इस परियोजना को’सोलराइजेशन ऑफ मोढेरा सन टेम्पल एंड टाउन’ का नाम दिया गया है। गुजरात सरकार ने इस परियोजना के विकास के लिए 12 हेक्टेयर जमीन प्रदान की है इस गांव में कुल 1300 घर है और प्रत्येक घर की छत पर एक किलोवॉट की क्षमता वाले सोलर रूफटॉप सिस्टम को लगाया गया है।
विश्व प्रसिद्ध मोढ़ेरा सूर्य मंदिर में सौर ऊर्जा से संचालित 3-डी प्रोजेक्शन पर्यटकों को मोढेरा के समृद्ध इतिहास की जानकारी देगा।यहां हर रोज शाम 6 बजे से 10 बजे तक 3 d लाइटिंग शो आयोजित होगा जिससे पर्यटक भी आकर्षित होंगे और गांव का बिजली का बिल जीरो करने का टार्गेट रखा गया है जो अब कामयाब होता दिख रहा है
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
3 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
4 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
6 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
7 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
8 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
9 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
10 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
12 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
12 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines