Michaung Cyclone Latest Update: दक्षिण भारत में साइक्लोन Michaung तबाही मचा रहा है। तमिलनाडु और ओडिशा में कहर बरपाने के बाद Michaung बुधवार को आंध्र प्रदेश में आया। इसके बाद प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। करीब 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। दक्षिण भारत समेत कई राज्य हाई अलर्ट पर हैं। तूफान के कारण दक्षिण भारत में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। कई इलाके और गांव बाढ़ की चपेट में हैं। खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो चुकी है। रेलवे ट्रैक तक पानी में डूबे हैं। वहीं 3 राज्यों को पानी में डूबा देखकर दक्षिण रेलवे ने वंदे भारत और शताब्दी समेत 15 ट्रेनों को आज कैंसिल कर दिया।
<
रेलवे द्वारा रद्द की गई ट्रेनों की सूची
- डॉ. MGR सेंट्रल से मां वैष्णो देवी अंडमान एक्सप्रेस
- डॉ. MGR सेंट्रल से विजवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
- डॉ. MGR सेंट्रल से मैसूरू शताब्दी एक्सप्रेस
- डॉ. MGR सेंट्रल से कोयंबटूर शताब्दी एक्सप्रेस
- डॉ. MGR सेंट्रल से विजयवाड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस
- डॉ. MGR सेंट्रल से कोयबंटूर एक्सप्रेस
- डॉ. MGR सेंट्रल से बेंगलुरु वृंदावन एक्सप्रेस
- डॉ. MGR सेंट्रल तिरुपति एक्सप्रेस
- डॉ. MGR सेंट्रल से बेंगलुरू डबल डेकर एक्सप्रेस
- चेन्नई एग्मोर
- 5 वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें
आज रक्षा मंत्री करेंगे हवाई निरीक्षण
Michaung चक्रवात ने इतना कहर बरपाया है कि 52 पुनर्वास केंद्र स्थापित करके उनमें 60 हजार से अधिक लोग ठहराए गए हैं। आंध प्रदेश से आने-जाने वाली करीब 140 ट्रेनें और 40 उड़ानें कैंसिल हैं। चेन्नई के कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप है। सेना के हेलिकॉप्टर राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। NDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। हालांकि तमिलनाडु और ओडिशा में Michaung की असर कम हो गया है, लेकिन यह जाते हुए अपने पीछे जो तबाही का मंजर छोड़ गया है, उसका जायजा आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हवाई निरीक्षण करेंगे, उसके बाद राज्यों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया जा सकता है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines