Meghalaya Assembly Elections: मेघालय में 27 फरवरी को सभी 60 सीटों में से एक पर वोटिंग नहीं होगी। दरअसल, राज्य के पूर्व गृह मंत्री और सोहियोंग सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (United Democratic Party) के उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह (HDR Lyngdoh) का निधन हो गया है।
एचडीआर लिंगदोह के निधन के बाद मेघालय के सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र (Sohiong Assembly constituency) में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। लिंगदोह का सोमवार को चुनाव अभियान कार्यक्रम के दौरान गिरने के बाद निधन हो गया था।
59 सीटों पर 27 फरवरी को डाले जाएंगे वोट
पूर्व गृह मंत्री के निधन के मद्देनजर अब 60 में से 59 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान कराया जाएगा। मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफआर खारकोंगोर ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि चुनाव आयोग सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान की तारीख की घोषणा बाद में करेगा। खारकोंगोर ने कहा कि अब 27 फरवरी को 60 में से 59 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होगा। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।
इस बीच, सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में मदद करने के लिए चुनाव आयोग ने 15 फरवरी को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा शुरू की। प्रपत्र 12डी के तहत प्रयोग किए गए विकल्प के अनुसार, डाक मतपत्रों के माध्यम से 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग लोगों के लिए घरेलू मतदान की व्यवस्था करने के लिए जिला टीमों को तैनात किया गया था।
मतदाताओं ने डाक मतपत्र के जरिए डाला वोट
चुनाव आयोग की टीमों ने पूर्वी खासी हिल्स जिले के सबसे दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचने के लिए कठिन यात्राएं कीं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी मतदाता पीछे न छूटे। अनुपस्थित मतदाताओं ने डाक मतपत्र के माध्यम से अपना वोट डाला।
मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 80 साल की महिला की बेटी की प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के नागरिकों ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की जय हो। 80 साल की मेई ने अपना वोट डाला है। उनका घर एक मिनी मतदान केंद्र बन गया। यह सुनिश्चित करने के लिए पांच कर्मी भी साथ आए कि यह स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान है।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
10 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
11 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
12 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
13 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
13 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
13 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines